Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
कोरियन महिलाओं की चमकती स्किन का राज है चावल, घर पर बनाएं ये कोरियन फेस स्क्रब और मास्क
खूबसूरत दिखना हर महिला की चाहत होती है, इसके लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट और स्किन केयर ट्रीटमेंट तक लेती है। लेकिन खूबसूरती पाने की चाहत खत्म नहीं होती है। केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का लंबे समय तक स्किन पर इस्तेमाल करने त्वचा को काफी नुकसान होता है।

खूबसूरत दिखने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोरियन महिलाएं अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। कोरियन महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए आप घर पर कोरियन स्क्रब का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को जवां कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कोरियन फेस स्क्रब बनाने का तरीका।

कोरियन फेस स्क्रब बनाने का तरीका
सामग्री- 1 चम्मच ब्राउन शुगर
1 चम्मच एसेंशियल ऑयल ( जिसका आप इस्तेमाल करती है)
1 चम्मच कॉफी पाउडर
आधा चम्मच सेंधा नमक
1 चम्मच चावल का आटा
कोरियन स्क्रब बनाने की विधि
एक बाउल में ब्राउन शुगर, कॉफी, सेंधा नमक और चावल का आटा मिला लें। इसके बाद इसमें एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे आप एक बॉक्स या फिर कांच के जार में रख लें। आपको जब भी स्क्रब करना हो तो आप इस होममेड कोरियन स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोरियन फेस स्क्रब के फायदे
कोरियन फेस स्क्रब ऑर्गेनिक है, इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं है जिससे त्वचा को कोई भी नुकसान नहीं होगा। कोरियन फेस स्क्रब का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है।

कोरियन फेस पैक
कोरियन महिलाओं की बेदाग और ग्लोइंग स्किन का सबसे बड़ा सीक्रेट है चावल है। ग्लोइंग और ग्लास जैसी त्वचा के लिए आप इस होममेड केरियन पेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोरियन फेस स्क्रब करने के बाद इसस होममेड फेस पैक का इसतेमाल करें।
केरियन फेस पैक बनाने का तरीका
सामग्री- 1 चम्मच चावल का आटा
2 चम्मच आलू का रस
1 चम्मच कच्चा दूध
एक बाउल में चावल का आटा, आलू का रस और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

फेस पैक के फायदे
चावल का आटा सनबर्न और डेड स्किन को हाटने में मददगार होता है। आलू के रस चेहरे के डार्क स्पॉट्स, पिंग्मेंटेशन और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। दूध त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।



Click it and Unblock the Notifications