Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ग्लोइंग चेहरे के लिए हल्दी लगाते हुए न करें ये गलतियां, वरना चेहरा पड़ जाएगा बदरंग
हर किसी की इच्छा होती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग दिखे। भले ही इसके लिए हजारों रूपए ही खर्च क्यूं ना करना पड़े। लेकिन क्या आप जानते है इन प्रोडक्ट्स में अधिक मात्रा में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आप कुछ दिनों की तो खूबसूरती पा लेते हैं लेकिन एक समय के बाद आपके चेहरे की नैचुरल चमक गायब हो जाती है। जबकि इसकी जगह आप घरेलू उपाय अपनाए, तो भले ही इनका रिजल्ट पाने में समय लगें, लेकिन इससे आपको हमेशा के लिए नैचुरल निखार मिल जाता है। इनमें से एक है हल्दी, जो ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि ये स्किन से जु़ड़ी समस्याओं को दूर कर आपको बेदाग स्किन देती है।
ज्यादातर घरेलू स्किन केयर में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। इस नैचुरल इंग्रेडिएंड में कई ऐसे तत्व होते हैं जिससे आपकी स्किन को खूब फायदा मिलता है, इसे एंटी एंजिग फेसपैक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर आप इसके सही इस्तेमाल की जानकारी से अंजान है, तो आपकी स्किन को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसलिए हल्दी को स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।जैसे कि -

गलत चीजों के साथ ना मिलाए
हल्दी अपने आप में एक परफेक्ट इंग्रेडिएंट है, लेकिन अगर आपने इसके साथ गलत चीजें मिलाई तो इसके साइड इफेक्ट आपकी स्किन पर भारी पड़ सकते है। इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि आप इसके साथ और क्या मिलाए और क्या नहीं। यूं तो हल्दी के साथ गुलाब जल, दूध और पानी को मिक्स करना लोग पसंद करते हैं। लेकिन अगर इसके साथ आप कुछ नए एक्सपेरिमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसा न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपकी स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है। वैसे आमतौर हल्दी के साथ बेसन, शहद, गुलाबजल का इस्तेमाल अच्छा माना गया है।

गर्म पानी से ना धोए चेहरा
हम में से अधिकांश को शायद ये जानकारी नहीं है कि हल्दी लगाने के बाद चेहरे को गर्म पानी से धोना स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हल्दी को अपने चेहरे से हटाने के बाद, इसे ठंडे या कमरे के तापमान के अनुरूप पानी से ही धोना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि मास्क लगाने के बाद इसे पूरी तरह से चेहरे से साफ करें। और अच्छे से चेहरे को साफ करने के बाद हल्की मॉइस्चराइजिंग क्रीम जरूर लगाएं, इससे आपकी स्किन ड्राई नहीं रहेगी।

साबुन का इस्तेमाल
लड़कियां अक्सर स्किन पर हल्दी फेस पैक लगाने के बाद अपने चेहरे को साबुन से धो लेती हैं। लेकिन आप ये गलती न करें। क्यूंकि ऐसा करने से चेहरा काला पड़ सकता है। और आपका चेहरा अपनी नेचुरल चमक खो सकता है।

ज्यादा समय तक लगाकर ना रखें
हल्दी से स्किन पर हल्का पीला रंग आता है। इसलिए, आप इस चीज पर नजर रखिए कि आप इसे अपने चेहरे पर कितनी देर तक लगाते हैं। अगर आप अपने चेहरे पर हल्दी का फेस पैक लंबे समय तक लगा रहने देते हैं, तो इससे आपकी स्किन पर पीले रंग के निशान पड़ सकते हैं। इसलिए जब फेस पैक सूख जाए तो तुरंत इसे हटा लें।
ये कुछ बातें है जिनको में ध्यान रख्नने से हल्दी से होने वाले दुष्प्रभावों से आप बच पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
