Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चेहरे का दिखने लगा है कद्दूू जैसा, फैट कम करने के लिए करें ये फेस एक्सरसाइज
जब भी फैट लॉस की बात होती है तो अक्सर लोग केवल अपने कमर के घेरे को कम करने के चक्कर में लगे रहते हैं। लेकिन वास्तव में फैट के कारण आपका चेहरा भी थोड़ा अजीब नजर आ सकती है। ऐसे में आप चेहरे की चर्बी कम करने के लिए कुछ फेशियल एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज ना केवल आपके चेहरे की चर्बी को कम करेंगे, बल्कि इससे आपको परफेक्ट जॉलाइन भी मिलेगी। साथ ही, इससे आपके चेहरे पर भी निखार आएगा। चेहरे की चर्बी का कारण आमतौर पर मोटापा होता है। चेहरे के आसपास जमा हुई चर्बी आपको गोल-मटोल दिखती है, जिससे आप उतने आकर्षक नहीं लगते। यह चर्बी आपके चेहरे के कुछ हिस्सों में जमा हो जाती है, जिससे आपके गालों, जॉलाइन और गर्दन में सूजन की समस्या हो जाती है। लेकिन अगर आप इन फेशियल एक्सरसाइज का नियमित रूप से अभ्यास करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगता है। तो चलिए जानते हैं इन फेशियल एक्सरसाइज के बारे में-

बैलून पोज
इस फेस योगा को नियमित रूप से करने से आपके चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे चेहरे का रक्त प्रवाह बेहतर होता है। साथ ही यह आपके चेहरे को ग्लो भी देता है।
बैलून पोज कैसे करें?
बैलून पोज़ करने के लिए सबसे पहले मैट बिछा लें। अब मैट पर सीधे बैठ जाएं। इस दौरान आपका चेहरा सीधा होना चाहिए। इसके बाद अपने मुंह में हवा भरें और अपने होठों को बंद कर लें। आपका मुंह गुब्बारे जैसा दिखेगा। फिर अपनी दोनों उंगलियों को होठों पर रखें। यह आपके मुंह में हवा को रोकने में आपकी मदद करेगा। आप कुछ देर ऐसे ही रहें। इसके बाद वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

फेस टैपिंग पोज
बैलून पोज के बाद फेस टैपिंग पोज करें। इस आसन को रोजाना करने से आपकी त्वचा में निखार आता है और इससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकती हुई दिखाई देती है। यह एक्सरसाइज भी आपके चेहरे पर ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आपके चेहरे पर झुर्रियों को आने से भी रोकता है।
फेस टैपिंग पोज कैसे करें
इस आसन को करने के लिए जमीन पर सीधे बैठ जाएं और अपने चेहरे को सीधा रखें। अब लंबी और गहरी सांस लें और छोड़ें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को चेहरे के सामने लाएं। फिर अपनी उंगलियों से लगातार चेहरे को थपथपाते रहें। चेहरे से गर्दन तक टैप करें। अब कुछ देर ऐसा ही करते रहें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

फिश पोज
अगर आप अपने चेहरे की चर्बी तेजी से बर्न करना चाहते हैं तो आपको यह एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे खासतौर पर गालों और जबड़े की रेखा में जमा चर्बी कम होती है, जिससे आपका चेहरा अधिक शेप में नजर आता है। इतना ही नहीं, यह फिश पोज डबल चिन को भी ठीक करने में मदद कर सकता है। जब आप इस एक्सरसाइज को करते हैं तो इससे गर्दन में खिंचाव आता है। अगर आपको डबल चिन की समस्या है तो आपको यह आसन जरूर करना चाहिए।
फिश पोज कैसे करें
फेस टैपिंग पोज के बाद फिश पोज को करने के लिए फिर से सीधे बैठ जाएं। ध्यान रहे आपकी गर्दन और चेहरा सीधा होना चाहिए। इसके बाद आप अपने दोनों गालों को अंदर की तरफ पिंच करें। इससे आपका चेहरा मछली जैसा हो जाएगा। अब आप इसी मुद्रा में रहकर अपना मुंह आकाश की ओर करें। इसके बाद कुछ देर इसी अवस्था में रहें। फिर आप सामान्य स्थिति में आ जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
