Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बर्थडे स्पेशल: एरिका फर्नांडिस अपनी फ्लॉलेस स्किन के लिए फॉलो करती हैं ये मॉर्निंग ब्यूटी टिप्स
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। एरिका अपनी त्वचा की देखभाल के लिए स्किन केयर रुटीन को फॉलो करती हैं। एरिका अपनी ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए मॉर्निंग स्किन केयर रुटीन फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस अपनी फ्लॉलेस स्किन के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का नहीं बल्कि नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जाते हैं एरिका फर्नांडिस के मॉर्निंग स्किन केयर टिप्स।

फेस वॉश
एरिका सुबह उठते ही सबसे पहले अपना चेहरा वॉश करती हैं। फेस वॉश करने से चेहरे का ऑयल साफ हो जाता है। रात को सोते समय स्किन रिलैक्स हो जाती है, ऐसे में स्किन के पोर्स खुल जाते है जिससे त्वचा पर तेल आने लगाता है। अगर सुबह उठते ही चेहरा साफ ना किए जाए तो चेहरे पर पिंपल हो सकते है।

टोनर
चेहरे को साफ करने के लिए एक्ट्रेस टोनर का इस्तेमाल करती है। फेसवॉश करने के बाद चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर का इस्तेमाल करने से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते है। पोर्स बंद होना बहुत जरुरी है वरना इससे गंदगी चेहरे पर जमा हो सकती है। पोर्स बंद रहने से चेहरे पर पिंपल नहीं आते हैं।

सिरम
एक्ट्रेस अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए सिरम का इस्तेमाल करती है। स्किन केयर रुटीन में सीरम को जरुर शामिल करें। अपनी स्किन टोन के हिसाब से टोनर का इस्तेमाल करें।

मॉइश्चराइजर
स्किन केयर के लिए मॉइश्चराइजर बहुत ही अहम होता है। एरिका अपनी त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती है। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो नॉर्मल मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें वहीं अगर आपके स्किन ड्राई है तो आप क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन
एरिका अपनी त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन बहुत जरुरी होता है। गर्मियों में तेज धूप से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। एरिका घर से बाहर निकलने से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी एरिका की तरह फ्लॉलेस स्किन चाहती है इन मॉर्निंग स्किन केयर टिप्स को करें फॉलो।



Click it and Unblock the Notifications
