Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों की धूप से हो जाती है स्किन टैनिंग, सनबर्न से बचने के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू नुस्खे
महिलाएं गर्मियो के दिनों में स्किन टैन से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में भी स्किन टैनिंग हो जाती हैं। सर्दियों में लोग धूप में बैठते हैं। छत पर बालकनी में घंटो बैठकर धूप सेंकते हैं, जिससे स्किन पर टैनिंग हो जाती हैं।

सर्दियों में स्किन टैनिंग से बचने के लिए आप घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल कर सकती हैं इससे आप की स्किन यंग और खूबसूरत बनी रहेगी।

नारियल का तेल
बाजार में कई तरह के सनस्क्रीन लोशन मिलते हैं। लेकिन सनस्क्रीन बहुत सारे केमिकल्स पाएं जाते हैं। लंबे समय तक सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान हो सकता है। इसलिए आज हम आपको घर पर ही नेचुरल प्रोडक्ट के बारे में जिससे आपकी स्किन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। सर्दियों में धूप से निकलने से पहले अपने हाथ पैर में नारियल तेल लगाएं। इससे स्किन का सनटैन दूर हो जाएगा।

होममेड सनस्क्रीन लोशन
गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। सर्दियों के मौसम में ज्यादा देर तक धूप में रहने से सनबर्न की समस्या हो सकती हैं। सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आप होममेड सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
होममेड सनस्क्रीन बनाने का तरीका
एक चम्मच नारियल का तेल
आधा चम्मच एलोवेरा जेल
10 बूंदे पिपरमिंट एसेंशियल ऑयल
होममेड सनस्क्रीन बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। इसमें एलोवेरा जेल और नारियल डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें 10 से 12 बूंदे पिपरमिंट ऑयल डालें। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें। जब मिश्रण क्रीम की तरह गाढ़ा हो जाए तो इसे आप किसी बॉक्स में रखने। धूप में सेंकने से पहले इस क्रीम को चेहरे, हाथों और गर्दर पर लगाएं।

नारियल तेल और कोको बटर
सर्दियों में स्किन टैन से बचने के लिए आप नारियल का तेल और कोको बटर का यूज कर सकती हैं। एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ कोको बटर और गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को धूप में जाने से पहले लोशन की तरह लगाएं।

तिल का तेल
सर्दियो में स्किन टैन से बचने के लिए आप तिल का तेल और एवोकैडो ऑयल को मिक्स करके लगाएं। इससे स्किन टैन दूर हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
