Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
ग्लोइंग और फ्रेश स्किन के लिए रात को इस्तेमाल करें ये होममेड फेस पैक
सर्दियों के मौसम में सुबह उठने के बाद चेहरे पर ड्राईनेस देखने को मिलती हैं। चेहरे की ड्राईनेस को कम करने के लिए आप रात को होममेड मास्क का यूज कर सकती हैं। इन होममेड मास्क का यूज कर आपका चेहरा खिला खिला हो जाएगा।

सर्दियों के मौसम में स्किन काफी ड्राई और डल हो जाती हैं। स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए आप होममेड मास्क का यूज कर सकती हैं। चलिए जानते हैं होममेड मास्क बनाने का तरीका।

फ्रूट फेस पैक
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फ्रूट फेस पैक काफी असरदार है। फ्रूट फेस पैक का इस्तेमाल आप रोज कर सकती हैं। सेब में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि स्किन की टैनिंग की कम करता है। साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाता है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंस्टस पाया जाता है। पपीते का इस्तेमाल आप स्किन को फ्रेश रखने के लिए कर सकती हैं। वहीं केले में विटामिन ई, बी और सी पाया जाता है जिससे स्किन ग्लो देखने को मिलता है। ड्राईनेस को कम करने के लिए केला का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फ्रूट फेस पैक बनाने का तरीका
1 चम्मच कसा हुआ सेब, 1 चम्मच मैश किया हुआ पपीता, 1 चम्मच केला और आधा चम्मच ओट्स लें। सबसे पहले पपीता, केला और सेब को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में ओट्स मिला लें। इस फेस पैक को अपने चहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

शहद, दही और रेड वाइन फेस पैक
एक चम्मच शहद, एक चम्मच दही, एक चम्मच रेड वाइन लें। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले शहद, दही और रेड वाइन मिलाएं। मिश्रण तैयार होने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।

फेस पैक के फायदे
इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। शहद, दही और रेड वाइन स्किन की टैन हटाने के साथ साथ स्किन सॉफ्ट बनाता है। दही में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी पाया जाता है जो कि स्किन के दाग धब्बें को दूर करने में मदद करता है। शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो कि पिंपल को कम करने में मदद करता है। रेड वाइन चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications