Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विंटर में आपकी स्किन का ख्याल रखेंगी ये होममेड नाइट क्रीम
ठंड के मौसम में स्किन का रूखापन काफी बढ़ जाता है और इसलिए स्किन का हाइड्रेशन लेवल बनाए रखने के लिए जरूरी होता है कि आप स्किन की सही तरह से केयर करें। यूं तो इस मौसम में मार्केट में कई तरह की क्रीम्स मिलती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो खुद घर पर भी क्रीम बना सकती हैं। स्किन केयर के दौरान नाइट केयर रूटीन काफी अहम् होता है, क्योंकि इस दौरान स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में आप इन नाइट स्किन केयर क्रीम को घर पर बनाएं। इन स्किन केयर क्रीम्स को बेहद कम इंग्रीडिएंट्स की मदद से बेहद आसानी से बनाया जा सकता है।

ऑलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल से बनाएं नाइट क्रीम
अगर आपकी स्किन को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो ऐसे में आप ऑलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल की मदद से नाइट क्रीम बनाएं।
आवश्यक सामग्री-
• 1/2 कप एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
• 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
• 1 बड़ा चम्मच बीसवैक्स
नाइट क्रीम बनाने का तरीका-
• सबसे पहले जैतून का तेल, नारियल का तेल और मोम को एक डबल बॉयलर में डालकर धीमी आंच पर तब तक मिलाएं जब तक कि मिश्रण पिघल न जाए।
• अब आप इस क्रीम को हल्का ठंडा होने दें और फिर इसे एक कंटेनर में डालकर फ्रिज में रखें।
• आप हर रात सोने से पहले अपनी स्किन को क्लीन करने के बाद इसे इस्तेमाल करें।
• हालांकि, अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है तो ऐसे में आप इस नाइट क्रीम को अवॉयड करें।
सफेद मक्खन और शहद से बनाएं नाइट क्रीम
मक्खन और शहद दोनों ही आपकी स्किन को नरिश्ड व हाइड्रेट करने मंे मदद करते हैं। इसलिए आप घर पर इन इंग्रीडिएंट की मदद से एक नाइट क्रीम तैयार करें। इस नाइट क्रीम की मदद से आपकी स्किन के टेक्सचर में भी फर्क आता है।
आवश्यक सामग्री-
• एक बड़ा चम्मच सफेद मक्खन
• 1 चम्मच शहद
• कुछ केसर के धागे
नाइट क्रीम बनाने का तरीका-
• नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच मक्खन के साथ एक चम्मच शहद और केसर के धागे डालकर मिलाएं।
• आप एक क्रीमी मिश्रण तैयार करने के लिए इसे लगातार मिक्स करते रहें।
• अब आप इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और धीरे-धीरे रोजाना 10-15 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
• आप नियमित रूप से सोने से पहले इस क्रीम को अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं।
ऑरेंज की मदद से बनाएं नाइट क्रीम
विंटर में संतरा आसानी से मिल जाता है। यह विटामिन सी से भरपूर है जो रात में आपकी स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री-
• संतरे के छिलके
• संतरे के तेल की कुछ बूंदें
• 1 बड़ा चम्मच पेट्रोलियम जेली
• 1 चम्मच ग्लिसरीन
नाइट क्रीम बनाने का तरीका-
• इस नाइट क्रीम को बनाने के लिए आप एक संतरे के 2-3 छिलकों को पीस लें।
• अब आप इसमें एक चम्मच वैसलीन और एक चम्मच ग्लिसरीन के साथ संतरे के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं।
• आप क्रीमी कंसिस्टेंसी बनाने के लिए इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
• विंटर में आपकी रूखी स्किन के लिए आपकी होममेड नाइट क्रीम तैयार है।
• आप सर्दियों में हर रात सोने से पहले नियमित रूप से इस क्रीम को लगाएं।
बादाम के तेल से बनाएं नाइट क्रीम
विटामिन ई रिच होने के कारण बादाम का तेल विंटर में आपकी स्किन का अधिक बेहतर तरीके से ख्याल रखता है। आप बादाम के तेल के साथ शहद और कोको बटर को मिक्स करके अपनी स्किन पर अप्लाई करें।
आवश्यक सामग्री-
• 1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल
• 2 बड़े चम्मच कोको बटर
• 1 बड़ा चम्मच शहद
• 2 चम्मच गुलाब जल
नाइट क्रीम बनाने का तरीका-
• नाइट क्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बॉयलर में बादाम का तेल और कोको बटर डालकर एक साथ पिघलाएं।
• अब आप इसमें गुलाब जल और शहद मिलाकर सभी को एक साथ ब्लेंड कर लें।
• अब आप इसके हल्का ठंडा होने पर कंटेनर में डालें और फिर इसे फ्रिज में स्टोर करें।



Click it and Unblock the Notifications
