Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
फाइन लाइन्स कम करने के लिए करें चेहरे की मालिश, जानें फेस मसाज करने का तरीका
बॉडी को रिलैक्स करने के लिए अक्सर हाथ पैरों की मालिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे की मालिश करने से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता हैं। चेहरे पर चार चांद लगाने के लिए आप मालिश कर सकते हैं। चेहरे पर मालिश करने से त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती हैं। अगर आप भी डल और बेजान स्किन से परेशान है तो आप चेहरे की मालिश कर चेहरे का खोया निखार वापस पा सकते हैं। चलिए जानते हैं चेहरे पर मसाज करने का सही तरीका और मालिश करने के फायदें।

चेहरे पर मसाज करने का तरीका
चेहरे पर मालिश करने से पहले चेहरे को फेसवॉश से अच्छे से साफ कर लें। चेहरा साफ करने के बाद आप चेहरे पर स्टीम लें। स्टीम लेने से रोमछिद्र खुल जाते हैं। इसके बाद स्किन टाइप के अनुसार सीरम लें इसे चेहरे पर लगाएं। अब आपका चेहरा मसाज करने के लिए तैयार है। चेहरे की मालिश करने के लिए हाथ पर सीरम या फिर तेल लें। हाथों पर तेल या सीरम को फैला कर दोनों हाथों को अच्छे से रगड़ें। इसके बाद उंगलियों से अपनी आईब्रो के बीच सिर के ऊपर के हिस्से में दोनों हाथों से मालिश करें। सिर और आईब्रो की मालिश करने के बाद हथेली पर फिर से तेल या सीरम लें। हाथों को रब करने के बाद उंगलियों से गालों के बीच मालिश करें। मसाज के दौरान उंगलियां आंखों तक पहुंचनी चाहिए। इसके बाद जॉलाइन, चिन और गले की मालिश करें।

चेहरे की मालिश के फायदे
चेहरे की मसाज करने से चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण, झुर्रियों, फाइन लाइन्स और पफीनेस को कम किया जा सकता है। चेहरे की मालिश करने से चेहरे तनाव भी कम होता है जिससे स्किन फ्रेश और जवां लगती हैं। मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे चेहरे पर निखार आता है। नेचुरल चमक और हेल्दी स्किन के लिए मालिश काफी फायदेमंद है।
स्ट्रेट से मुक्ति- चेहरे की मालिश करने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इंसान का स्ट्रेट कम हो जाता हैं। आजकल की बिजीलाइफस्टाइल में इंसान स्ट्रेस में रहता है। मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे स्किन फ्रेश लगती है वहीं स्ट्रेट भी कम होता है। हफ्ते में दो बार चेहरे की मालिश करनी चाहिए।
चमकदार स्किन- महिलाएं अक्सर चमकदार स्किन के लिए पार्लर जाकर फेशियल करवाती है, फेशियल करवाने से चेहरे पर चमक कुछ ही दिनों तक रहती हैं। वहीं चेहरे की मालिश करने से चेहरे पर नेचुरल चमक आती है जो कि आसानी से नहीं जाती हैं। चमकदार स्किन के लिए घर भी आप चेहरे की मसाज कर सकते हैं।
फाइन लाइन्स- चेहरे की मसाज करने से त्वचा की झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम हो जाती हैं। चेहरे पर मालिश करने से बढ़ती उम्र के लक्षण कम हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चेहरे पर मसाज करने से मांसपेशियों का तनान कम होता है जिससे चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम हो जाती हैं।

चेहरे की मालिश करने के लिए बेस्ट ऑयल
बादाम का तेल- चेहरे की मालिश करने के लिए बादाम का तेल काफी अच्छा माना जाता हैं। बादाम का तेल बहुत ही हल्का होता है। बादाम ऑयल स्किन को डीप क्लीनिंग करता है। बादाम का तेल स्किन को नमी देता है। बादाम का तेल स्किन के नई सेल्स बनाने में मदद करता है जिससे त्वचा यंग और फ्रेश लगती हैं। बादाम तेल में पाया जाने वाला विटामिन ए, बी और ई त्वचा को ग्लोइंग और चमकदार बनाने में मददगार है। बादाम का तेल लगाने से आंखों के डार्क सर्कल भी हल्के हो जाते हैं।
ऑलिव ऑयल- ऑलिव ऑयल में विटामिन और फैटी एसिड्स पाया जाता है। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सेंसिटिव स्किन वाले भी कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है जो कि चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता हैं। ऑलिव ऑयल में पाया जाने वाला विटामिन ई और ए त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता हैं।
नारियल का तेल- चेहरे का पफीनेस दूर करने नारियल का तेल एकदम बेस्ट हैं। नारियल का तेल त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
गुलाब का तेल- गुलाब के तेल में विटामिन ए और सी पाया जाता है जो कि एंटी एजिंग की तरह काम करता हैं। गुलाब के तेल का इस्तेमाल कर चेहरे के झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम किया जा सकता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
