Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए पीएं रोज टी, जानें बनाने का तरीका
गुलाब के फूल का इस्तेमाल खूबसूरती के लिए किया जाता है। स्किन केयर के लिए गुलाब जल और गुलाब पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। गुलाबजल लगाने के साथ ही गुलाब की पंखुड़ियों को खान से भी आपकी त्वचा की सुंदरता बढ़ती है।

गुलाब के फूल की पंखुड़ियों का सेवन त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है। चलिए जानते हैं गुलाब की पंखुड़ियों के फायदे।

ग्लोइंग स्किन के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल
गुलाब की पंखुड़ियों में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो आपकी स्किन की कोशिकाओं को डैमेज करने से बचाता है। स्किन को स्वस्थ बनाने के लिए गुलाबजल लगाने के साथ साथ आप गुलाब की पंखुड़ियोम को खाने में भी यूज कर सकते हैं।

गुलाब की पंखुड़ियों में होते है विटामिन
गुलाब की पंखुड़ियां में कई तरह विटामिन पाए जाते हैं। पंखुड़ियों में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, और कैल्शियम पाया जाता है। इससे त्वचा सुंदर और मुलायम बनी रहती हैं।

गुलकंद की तरह करें इस्तेमाल
गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल गुलकंद के लिए किया जाता है। गुलकंद यानी गुलाब के फूल शक्कर या शहद मिलाकर तैयार किया जाता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें रोज टी
स्किन को डिटॉक्स करने के लिए आप गुलाब के फूलों की चाय पी सकते हैं। गुलाब के फूलों की चाय को रोज टी कहते है। आप चाहें तो घर पर भी रोज टी बना सकते हैं। रोज टी में गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोज टी बनाने का तरीका
ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए रोज टी को बनाने के लिए एक कप पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालकर 3 से 4 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। इसे 2 से 3 मिनट के लिए ढककर रखा रहने दें। फिर छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications