Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
स्किन केयर में शामिल है मेकअप रिमूव करना भी, इसे स्किन केयर में जोड़ लें

आप स्किन को ग्लोइंग दिखाने के लिए क्या कुछ नहीं करतीं। अच्छा स्किन केयर, महंगे से महंगे कॉस्मेटिक्स और मेकअप। इसके बाद सोचती हैं कि स्किन केयर हो गया। स्किन हेल्दी दिख रही है और क्या चाहिए। इतना ही नहीं मेकअप किये चेहरे में ही सो जाती हैं। क्या ऐसा आप भी करती हैं? हां। तो इस आदत को बदलिए। अन्यथा समय से पहले आपके चेहरा मुरझा जाएगा। आदतन ऐसा हुआ तो उम्र के निशां दिखने शुरू हो जाएंगे। आप स्किन केयर रिजीम में मेकअप रिमूव करना भी जोड़ लें। ऐसा हमेशा करेंगे तो आपको चेहरे में ताजगी नजर आएगी और एजिंग का प्रोसेस धीमा होगा।

ऑयल बेस्ड मेकअप रिमूवर
सबसे पहले इस बात को गांठ बांध लें कि मेकअप किया है, तो उसे उतारना बहुत जरूरी है। फिर आप कितनी भी थकी क्यों ना हों। बाजार में मेकअप उतारने के लिए ऑयल बेस्ड मेकअप रिमूवर मिलते हैं। ये मेकअप रिमूवर कोमलता से हैवी से हैवी मेकअप उतार देते हैं। फिर चाहे आपने वॉटरपू्रफ मस्कारा या लॉन्ग स्टे लिपस्टिक क्यों ना लगाई हो। इसे लगाने के लिए मेकअप किए चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे इसकी मसाज चेहरे पर अपवड स्ट्रोक में करें। जहां ज्यादा कॉस्मेटिक लगाएं हैं वहां मेकअप रिमूवर ज्यादा लगेगा। अंत में साफ सूती कपड़े, कॉटन बॉल या टिश्यू से पांछ लें।

नॉन फोमिंग क्लींजर
मेकअप रिमूव करने के बाद बारी है क्लींजर की। स्किन को क्लींज करने के लिए नॉन फोमिंग क्लींजर का प्रयोग करें। कारण ये क्लींजर स्किन पर बहूत कम कठोर होते हैं और मेकअप उतारने के बाद त्चचा पर जमीं गंदगी और मेकअप उतारने के बाद हर कणों को निकाल देते हैं। बता दें कि बाजार में हर स्किन टाइप के अनुसार नॉन फोमिंग क्लींजर मिलता है। मसलन आपकी ऑयली स्किन है, तो ऐसे क्लींजर को लें जो ऑयली स्किन के लिए हो। कारण ऐसे क्लींजर से मेकअप के कण और गंदगी तो निकल जाएगी और स्किन के नेचुरल ऑयल ज्यों की त्यों रहेंगे। इसके बाद चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें। चेहरे को कभी भी गर्म पानी से नहीं धोएं, वरना त्वचा रूखी-सूखी हो जाएगी। टोनर की जगह आप गुंलाब जल का भी प्रयोग कर सकते हैं। बता दें कि गुलाब जल एक नेचुरल एस्ट्रीजेंट हैं, जो स्किन का पीएच लेवल संतुलित बनाता है, चेहरे को निखारता है, जलन आदि को कम करता है। अंत में एलोवेरा जेल मेकअप उतारने के बाद स्किन को विटामिन ई और कई एसेंशल ऑयल युक्त एलोवेरा जेल लगाएं। ऐलोवेरा जेल स्किन गहराई से स्किन को हाइड्रेट करता है, त्वचा को आराम देता है, ग्लोइंग बनाता है, मरम्मत करता है, सूजन, ला
लिमा और सूजन को कम करने में भी मदद करता है। एलोवेरा जेल सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।



Click it and Unblock the Notifications
