Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
विटामिन-ई कैप्सूल के इस्तेमाल करने का सही तरीका, पाएं जवां और ग्लोइंग स्किन
महिलाएं लंबे घने बालों और ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन ई कैप्सूल्स का इस्तेमाल करती हैं। विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन भी कहते हैं। इस विटामिन का इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक बनी रहती हैं। विटामिन ई कैप्सूल को कई तरह से यूज किया जाता है।

विटामिन-ई में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स बालों और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते है विटामिन ई कैप्सूल का फायदा उसके इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है। आप इसका इस्तेमाल सही तरीके से करते हैं तो इससे इसका असर जल्दी दिखाई देता है। चलिए जानते हैं विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने का सही तरीका ।

ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने का तरीका
विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल स्किन पर आसानी से किया जा सकता है। विटामिन ई स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ साथ स्किन को ड्राई होने से बचाता है। विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल रोज रात को सोने से पहले नारियल तेल या फिर बादाम के तेल में मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।

सनस्क्रीन की तरह विटामिन ई का यूज करें
धूप में बाहर जाने से पहले आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन को सूरज की किरणों से त्वचा को बचाया जा सकता है। रोज रोज आप विटामिन ई का इस्तेमाल ना करें जब तेज धूप हो तभी विटामिन ई का इस्तेमाल करें।

लिपस्टिक लगाने से पहले विटामिन ई कैप्सूल का करें इस्तेमाल
सर्दियों में स्किन के साथ साथ लिप्स भी काफी ड्राई हो जाते है। ड्राई लिप्स पर मैट लिपस्टिक लगाने से लिप्स काफी ड्राई हो जाते हैं। मैट लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर विटामिन ई कैप्लूस लगाकर लिप्स की मसाज करें इससे आप होठ मुलायम हो जाएंगे।

डार्क सर्कल्स
डार्क सर्कल्स किसी भी महिला की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। अगर आप डार्क सर्कल्स से परेशान है तो रात को सोने से पहले आंखों के आस पास विटामिन ई ऑयल से मसाज करें। ऐसा करने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।

बालों के लिए
विटामिन ई ना केवल स्किन के लिए फायदेमंद है बल्कि यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। बालों को घन बनाने के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल किया जाता है। विटामिन का इस्तेमाल आप नारियल तेल में मिला कर सकते हैं। हेयर वॉश करने के एक दिन पहले बालों में नारियल तेल और विटामिन ई का कैप्सूल मिक्स बालों की अच्छे से मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
