Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जूही परमार ऑयली स्किन की देखभाल के लिए चने के आटे का करती हैं इस्तेमाल
ऑयली स्किन पर एक्ने और पिंपल की समस्या बनी रहती है। टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने ऑयली स्किन पर पिंपल और एक्ने से निजात पाने के लिए होममेड फेस पैक की रेसिपी शेयर की है। ये फेस पैक ऑयली स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जूही परमार एक्ने से निजात पाने के लिए चने का आटे का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका।

एक्ने से निजात पाने के लिए फेस पैक
ऑयली स्किन पर एक्ने और पिंपल आना आम बात है। एक्ने और पिंपल से निजात पाने के लिए जूही चने के आटे का इस्तेमाल करती है। जूही की भी ऑयली स्किन है वह अपनी त्वचा की देखभाल के लिए चने का आटा का इस्तेमाल करती हैं। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच चने का आटा लें। दो चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें।
चने का आटा, टमाटर रस और एलोवेरा जेला को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। कुछ समय बाद चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाएंगे।

चने का आटा और हल्दी का फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच चने का आटा, आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा लें। फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच चने का आटा में आधा चम्मच हल्दी मिला लें। इसके बाद बेकिंग सोडा मिलाएं। अगर आपको स्किन एलर्जी है तो आप बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल ना करें। आप केवल चने का आटा, हल्दी और गुलाब जल का इस्तेमाल कर फेस पैक बना सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

चने के आटे के फेस पैक के फायदे
ऑयली स्किन पर बार बार सीबम आता है जिससे चेहरे पर दाने और पिंपल हो जाते है। चने का आटा चेहरे पर सीबम को कंट्रोल करता है। चने के आटे का फेस पैक लगाने से चेहरे के पिंपल और एक्ने कम हो जाएंगे। हफ्ते में दो बार बेसन का फेस पैक लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
