Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
इन टिप्स की मदद से बढ़ाएं गर्दन की खूबसूरती
खूबसूरत दिखने के लिए हम लोग कुछ भी कर सकते हैं। चेहरे से लेकर स्किन और बॉडी के हर हिस्से को खूबसूरत बनाने पर हम खूब काम करते हैं। चेहरे के साथ-साथ गर्दन का भी खूबसूरत होना बहुत जरूरी है। अगर आपका चेहरा बहुत खूबसूरत है लेकिन आपकी गर्दन पर बारीक रेखाएं हैं या इसका रंग काला है तो इससे आपका पूरा लुक ही खराब हो जाएगा। आपको गर्दन की रंगत और खूबसूरती निखारने पर भी ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं गर्दन का रंग निखारने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में।

मालिश
चेहरे की तरह गर्दन की भी मसाज करनी चाहिए। गर्दन और इसके आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है। गर्दन की मसाज करने से इसके आसपास रक्तप्रवाह बेहतर होता है और त्वचा की रंगत में निखार आता है।
हाथों से नीचे की ओर गर्दन की मालिश करें और फिर हाथों को पीछे से आगे की तरफ लाएं। 5 से 10 मिनट से ज्यादा देर तक मालिश ना करें और हल्के हाथ से ही दबाव बनाएं।

तेल
नारियल तेल, जैतून का तेल या गुलाब का तेल गर्दन को निखारने का काम कर सकता है। इन तेलों से गर्दन की खोई रंगत को वापस पाया जा सकता है। इनमें से किसी भी तेल की चार से पांच बूंद लें और उसे दोनों हथेलियों पर मसलें। कुछ सेकेंड बाद गर्दन पर हल्के से मसाज करें। इस तेल को रातभर गर्दन पर लगा रहने दें और सुबह नहा लें। आप एसेंशियल ऑयल (सुगंधित तेल) से भी गर्दन की मालिश कर सकते हैं।

मास्क
चेहरे ही नहीं बल्कि गर्दन पर भी मास्क लगा सकते हैं। घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से आप गर्दन के लिए मास्क तैयार कर सकती हैं। एक केला लें और उसे मसल लें। अब इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। इस पैक को गर्दन पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद गीले नैपकिन से साफ कर लें। अंडे के पैक से भी गर्दन की रंगत को निखार सकते हैं। अंडे का सफेद भाग निकाल लें और उसमें एक चम्मच शहद डाल लें। इस पैक को 10 से 15 मिनट तक गर्दन पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें। इसकी बदबू दूर करने के लिए आप साबुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

साफ-सफाई का ध्यान रखें
गर्दन और इसके आसपास के हिस्से को साफ रखना भी जरूरी है। गर्दन पर मैल बहुत आसानी से जम जाता है क्योंकि यहां पर पसीना बहुत ज्यादा आता है। नहाते समय गर्दन को अच्छी तरह से साफ करें। सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
