Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक्ने से निजात पाने के लिए मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया घरेलू नुस्खा, जानें फेस मास्क बनाने का तरीका
एक्ने और पिंपल चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते है। आजकल एक्ने होना आम बात है हर तीसरी महिला एक्ने और पिंपल से परेशान है। गलत खानपान और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर पिंपल और एक्ने हो जाते है। एक्ने से निजात पाने के लिए महिलाएं घरेलू उपाय से लेकर मेडिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, लेकिन इसके बाद भी चेहरे से जिद्दी एक्ने हटने का नाम नहीं लेते है। बरसात के मौसम में एक्ने काफी ज्यादा हो जाते है। अगर आप भी एक्ने से परेशान है तो मलाइका अरोड़ा के इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकती है। मलाइका अरोड़ा ने एक्ने से छुटकारा पाने के लिए असरदार टिप्स के बारे में बताया है। चलिए जानते हैं।

दालचीनी पाउडर, शहद और नींबू का इस्तेमाल
एक्ने से निजात पाने के लिए एक्ट्रेस ने होममेड फेस मास्क के बारे में बताया है कि इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर आप एक्ने से छुटकारा पाया जा सकता है। फेस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच शहद और नींब का रस लें। इन सबको मिक्स करके पेस्ट बना लें। इस फेसमास्क को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। इस फेस मास्क को लगाने के बाद चेहरे पर हल्की सी जलन हो सकती है अगर आपको तेज जलन हो तो आप इस मास्क को तभी हटा दें। हफ्ते में एक बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

शहद के फायदे
शहद का इस्तेमाल काफी समय से ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है। ग्लोइंग और निखरी त्वचा के लिए अक्सर महिलाएं शहद का इस्तेमाल करती है। शहद में विटामिन ए, सी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। शहद में मौजदू एंटी एजिंग के गुण चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करता है। शहद का इस्तेमाल करने से त्वचा पर निखार आता है। शहद स्किन को हाइड्रेट करने में भी मददगार होता है।

नींबू के फायदे
नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो कि झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। नींबू का इस्तेमाल करने चेहरे का एक्सट्रा ऑयल हट जाता है। नींबू में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि फ्री रेडिकल्स को कम करता है। नींबू का इस्तेमाल करने चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते है। ग्लोइंग स्किन के लिए नींबू काफी फायदेमंद होता है।

दालचीनी के फायदे
दालचीनी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। दालचीनी में एंटी बैक्टिरियल और एंटीइंफ्लैमेट्री के गुण पाए जाते है जो कि चेहरे के एक्ने और पिंपल को कम करने में मददगार है। चेहरे पर दालचीनी और शहद का इस्तेमाल करने से एक्ने की समस्या खत्म हो जाती है साथ ही चेहरे पर निखार आता है। दालचीनी बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
