Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
आलसी लड़कियों के लिए क्विक विंटर मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन, पाएं ग्लोइंग स्किन
ग्लोइंग और जवां त्वचा के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए पार्लर से स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। जिन महिलाओं के पास पार्लर जाने का टाइम नहीं होता है वह घर पर ही घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर त्वचा की देखभाल करती हैं, लेकिन आलसी लड़कियां ग्लोइंग स्किन को चाहती है,

लेकिन ग्लोइंग स्किन के लिए त्वचा की देखभाल करने में आलस करती है जिसकी वजह से उनकी स्किन ग्लोइंग और जवां नजर नहीं आ पाती है। त्वचा की देखभाल करना इतना आसान नहीं होता है। विंटर सीजन में त्वचा की देखभाल के लिए काफी टाइम चाहिए होता है। आलसी लड़कियां इन टिप्स को फॉलो कर अपनी त्वचा की देखभाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं आलसी लड़कियों के क्विक मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन।

मॉइश्चराइजर
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर बहुत ही अच्छा माना जाता है। सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से स्किन रफ और बेजान हो जाती है। त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर बहुत जरुरी होता है। मॉइश्चराइजर लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आप फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं।

सनस्क्रीन
सर्दियों के मौसम में धूप बैठना हर किसी को पसंद होता है। लड़किया ठंड के दौरान धूप में बैठती है लेकिन त्वचा पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करती है जिसकी वजह से विंटर सीजन में भी स्किन टैन हो जाती है। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर के बाद चेहरे पर सनस्क्रीन जरुर लगाना चाहिए।

लिप बाम
सर्दियों में त्वचा की साथ साथ लिप्स का भी ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों में फटे लिप्स से बचने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। लिप बाम लगाने से लिप्स सॉफ्ट और पिंक हो जाते हैं। लिप बाम को लगाना भी बहुत ही आसान होता है।



Click it and Unblock the Notifications
