Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मृणाल ठाकुर जवां स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं हर्बल प्रोडक्ट, जानें ब्यूटी सीक्रेट
टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली मृणाल ठाकुर अपनी ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए जानी जाती हैं। मृणाल अपनी बेदाग और जवां स्किन के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। मृणाल अपने चेहरे पर हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस चेहरे पर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं। मृणाल का कहना है कि केमिकल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर फाइन लाइन्स और दाने निकल जाते हैं। बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए आप मृणाल ठाकुर के ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

पानी
सुपर 30 फिल्म एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादा पानी का सेवन करती हैं। एक्ट्रेस स्किन हाइड्रेट करने के लिए 10 से 12 गिलास पानी का सेवन करती हैं। ज्यादा पानी पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती हैं। जिससे चेहरे पर ग्लो आता हैं। एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं। पानी के अलावा एक्ट्रेस नारियल पानी, जूस का सेवन करती हैं।

मेकअप रिमूव
मृणाल ठाकुर एक्ट्रेस की है जिसकी वजह से उनके चेहरे पर लंबे समय तक मेकअप लगा रहता हैं। मेकअप प्रोडक्ट में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जिससे चेहरे पर दाने और पिंपल हो जाते हैं। मृणाल शूटिंग के बाद घर पर मेकअप रिमूव करती हैं। रात को सोने पहले एक्ट्रेस अपना मेकअप जरुर रिमूव करती हैं। एक्ट्रेस जब भी घर पर रहती हैं तो चेहरे पर मेकअप का इस्तेमाल नहीं करती हैं। मृणाल घर से बाहर निकलने से चेहरे पर सनस्क्रीन क्रीम लगाती हैं।

वर्कआउट
मृणाल अपनी स्किन और फिटनेस का ध्यान रखने के लिए वर्कआउट करती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वर्कआउट करने से ना केवल की उनकी फिटनेस बनी रहती हैं बल्कि चेहरे पर ग्लो आता हैं। चेहरे पर ग्लो और पतली फिगर के लिए एक्ट्रेस जमकर वर्कआउट करती हैं।

नारियल तेल
मृणाल ठाकुर अपने बालों का ध्यान रखने लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। मृणाल अपने बालों को हीट से बचाने के लिए नारियल तेल का यूज करती हैं। हफ्ते में 3 दिन एक्ट्रेस बालों में नारियल तेल से अच्छे से मसाज करती हैं। आप भी बालों की देखभाल के लिए हफ्ते में 3 दिन बालों में नारियल तेल लगा सकती हैं।

हेल्दी डाइट
मृणाल अपनी स्किन और सेहत का ध्यान रखने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करती हैं। मृणाल घर क बना कम तेल और मसाले वाले भोजन का सेवन करती हैं। मृणाल नाश्ते में पोहा खाती है। मृणाल दिन में दाल, चावल, रोटी और सब्जी का सेवन करती हैं। मृणाल रात को हल्का खाना खाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
