Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए इस्तेमाल करें सरसों का तेल, जानें यूज करने का सही तरीका
सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से स्किन डल और बेजान हो जाती है। सर्दियों में स्किन रुखी हो जाती है जिससे त्वचा बूढ़ी लगती है। सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर और सरसों का तेल का इस्तेमाल करते हैं।

सरसों के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि स्किन संबंधी कई समस्याओं का दूर करता है। सरसों का तेल का इस्तेमाल कर चेहरे के दाग धब्बों को भी कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं सरसों के तेल के फायदे।

दाग धब्बे हटाएगा सरसों का तेल
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए सरसों का तेल काफी अच्छा माना जाता है। डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए एक चम्मच बेसन लें और उसमें दो चम्मच दही मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में आधा चम्मच सरसों का तेल मिला लें। इसके बाद इस होममेड फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा गुनगुने पानी से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इस होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे के डार्क स्पॉट्स ठीक हो जाएंगे। इसके साथ स्किन मुलायम और खिली खिली नजर आएंगी।

फाइन लाइन्स के लिए सरसों का तेल
सर्दियों में त्वचा की देखभाल और फाइन लाइन्स को कम करने के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। झुर्रियां कम करने के लिए गुनगुने तेल से चेहरे की मसाज करें। चेहरे पर मसाज करने के बाद कॉटन कपड़े को गीला करके एक्सट्रा तेल साफ कर लें। कुछ समय बाद चेहरे की फाइन लाइन्स कम हो जाएगी।

स्किन टैन हटाने के लिए सरसों का तेल
सर्दियों में धूप में बैठने से स्किन टैन हो जाती है। स्किन से बचने के लिए आप केमिकल वाले सनस्क्रीन की जगह सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है जो कि स्किन टैनिंग हटाने में काफी मददगार होता है। स्किन टैन को हटाने के लिए एक चम्मच सरसों का तेल लें। इस तेल में नींबू का रस मिला लें। अगर आपको नींबू के रस से एलर्जी होती है तो आप नींबू के रस का इस्तेमाल ना करें। नींबू के रस की जगह आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के चेहरे की मसाज करें 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
सरसों के तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर लगाने से बाल काले हो जाते हैं। 2 चम्मच सरसों के तेल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं। तेल को हल्का गर्म कर लें। इसके बाद तेल से बालों की मसाज करें।
सरसों का तेल और नींबू का रस ना केवल स्किन बल्कि बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। सरसों का तेल और नींबू का रस लगाने से बालों से रूसी कम हो जाती है।
सरसों के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो कि स्किन टैनिंग को ठीक करने में मदद करता है। सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से चेहरे की फाइन लाइन्स भी कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
