Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए रात को फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, पाएं जवां स्किन
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। सर्दियों में त्वचा की देखभाल करना काफी मुश्किल होता है। सर्दियों के मौसम में मेकअप का इस्तेमाल करने से चेहरे पर पिंपल, दाग धब्बे हो जाते हैं, वहीं त्वचा की देखभाल ना करने से स्किन ड्राई और रफ हो जाती हैं।

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए नाइट स्किन केयर रुटीन को फॉलो करना जरुरी है। चलिए जानते हैं सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए रात के समय क्या करें।

चेहरा साफ करें
रात को सोने से पहले हमेशा चेहरा अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। अगर आप चेहरे पर मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तो रात को सोने से पहले चेहरे का मेकअप जरुर रिमूव करें। रात को चेहरा धोने से त्वचा की गंदगी निकल जाती हैं। रात को चेहरा धोने से पिंपल की समस्या खत्म हो जाती है।

सीरम
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए सीरम काफी फायदेमंद माना जाता है। ग्लोइंग स्किन के लिए सीरम बहुत ही अच्छा माना जाता है। रात को चेहरा धोने के बाद चेहरे पर सीरम लगाना चाहिए। सीरम लगाने से पिंपल और एक्ने की समस्या कम हो जाती है। सीरम बहुत ही लाइट होता है जो कि स्किन को रिपेयर करता है। त्वचा की देखभाल के लिए रात को सीरम लगाना चाहिए।

मॉइस्चराइज
त्वचा की देखभाल के लिए मॉइस्चराइज लगाना बहुत जरुरी है। मॉइस्चराइज त्वचा की नेचुरल नमी बनाए रखता है। ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए मॉइस्चराइज बहुत ही फायदेमंद होता है। सर्दियों में त्वचा की खास देखभाल के लिए रात के समय मॉइस्चराइज लगाना चाहिए।

हेयर मसाज
सर्दियों में बाल काफी ड्राई और रफ हो जाते हैं। बालों की ड्राईनेस को कम करने के लिए सर्दियों रात को गर्म तेल से बालों की मसाज करनी चाहिए। गर्म तेल से बालों की मसाज करने से बाल सॉफ्ट और मुलायम हो जाते हैं। रात को हेयर मसाज करने के बाद अगले दिन सुबह आप हेयर वॉश कर सकते हैं।

आई क्रीम
डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए आप आंखों के नीचे क्रीम लगा सकते हैं। रात को सोने पहले आंखों के नीचे क्रीम का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
