Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
स्किन से छाल निकलने को न करें नजरअंदाज, हो सकता है बड़ी बीमारी का संकेत, ट्राई करें ये होम रेमेडीज

अक्सर हम अपने होंठों की स्किन को पील होते हुए देखते हैं। लेकिन कई बार हमारे हाथ, पैर और शरीर के बाकी हिस्सों की स्किन भी निकलने लगती है जो देखने में काफी अजबी लग सकती है। स्किन पिलिंग एक सामान्य स्थिति है जो तब होती है जब त्वचा की ऊपरी परत झड़ जाती है या उतर जाती है।
स्किन पीलिंग के कई कारण हो सकते हैं। लोग अपने हाथों को धूप, पानी, जलन और एलर्जी के संपर्क में लाते हैं। जिस कारण आपकी स्किन डैमेज होकर निकलने लगती है। कई लोगों में ये समस्या ड्राइनेस के कारण हो सकता है। स्किन पीलिंग मामूली कारण से लेकर किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा भी कर सकता है। आइए जानते हैं स्किन पीलिंग के कारण, इलाज के बारे में...
क्या है स्किन पीलिंग?
स्किन पीलिंग तब होती है जब आपके शरीर की बाहरी परत को एक छिलके की तरह निकलता है, जिसे एपिडर्मिस भी कहते हैं। स्किन पीलिंग आपकी त्वचा को किसी तरह के नुकसान से बचाने का एक तरीका है। पर्यावरणीय तत्वों, स्किन की स्थिति, एलर्जी, संक्रमण या कुछ बीमारियों के कारण भी ये समस्या हो सकता है।
स्किन पीलिंग के कारण
1. सनबर्न
सूरज से निकलने वाली यूवी किरणों के संपर्क में आने से स्किन डैमेज हो सकती है। इस कारण आपकी स्किन पपड़ी की तरह निकलने भी लगती है। को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे यह छिल सकती है।
2. ड्राई स्किन
कई बार शरीर में पानी की कमी या अन्य कारणों से स्किन ड्राई होने लगती है जो स्किन पीलिंग का आम करना होता है।
3. एलर्जी
मार्केट में मिलने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल मिला होता है जो हमारी स्किन के लिए हानिकारक होता है। ऐसे प्रोडक्ट्स के ज्यादा यूज से आपकी स्किन डैमेज होकर निकलने लगती है।
4. त्वचा की स्थिति
कुछ स्किन की स्थिति, जैसे कि एक्जिमा, सोरायसिस और डर्मेटाइटिस के कारण भी स्किन ड्राई होकर परतदार हो जाती है, जिससे स्किन छिलके की तरह निकलने लगती है।
5. संक्रमण
कई लोगों को एथलीट फुट जैसे फंगल संक्रमण का सामना करना पड़ता है। जिस कारण आपके पैरों की स्किन छिलने लगती है।
6. दवाएं
कीमोथेरेपी की दवाएं, या किसी दवाई के साइड इफेक्ट के कारण भी स्किन पर असर पड़ता है और स्किन धीरे-धीरे छिलने लगती है।
7. केमिकल पील्स
केमिकल पील्स एक कॉस्मेटिक इलाज है जिसमें स्किन के ऊपरी परत को हटाने के लिए रसायनों का उपयोग करना शामिल होता है, जिससे त्वचा छिल सकती है।
स्किन पीलिंग सनबर्न या ड्राई स्किन, ओवर-द-काउंटर क्रीम के कारण हो सकती है जो आम समस्या हो। लेकिन कई बार स्किन पीलिंग किसी बड़े संक्रमण या बीमारी का संकेत भी हो सकता है। जिसके इलाज के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। लेकिन अगर आम कारणों से आपकी स्किनल पीलिंग हो रही हैं तो आप घरेलू इलाज की मदद से भी अपनी स्किन को डैमेज होने से रोक सकते हैं।
स्किन पीलिंग के लिए होम रेमेडीज
1. नारियल का तेल
नारियल का तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो स्किन को छीलने से रोकने में मदद कर सकता है। बस आप प्रभावित जगह पर नारियल का तेल लगाएं और धीरे-धीरे अपनी स्किन पर मालिश करें। इसे कुछ घंटों या रात भर लगा हुआ छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
2. खीरा
खीरा पानी और विटामिन सी से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा को शांत और हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक खीरे को स्लाइस में काटें और प्रभावित जगह पर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। इस प्रक्रिया को दिन में कई बार दोहराएं।
3. केला
केले में विटामिन ए, बी और ई के गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने का काम करते हैं। आप एक पके केले को मैश करके अपने पीलिंग स्किन की जगह पर लगा लें। फिर इसे 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
4. ओटमील
ओटमील में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो डैमेज स्किन को शांत करने में मदद करता है। आप बस ओटमील में पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे प्रभावित स्किन पर लगा लें। फिर 20 मिनट के बाद अपनी स्किन को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
5. दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने और त्वचा के दोबारा रिपेयर करने में मदद करता है। बस आपको दही को डैमेज स्किन पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से अपनी स्किन को क्लिन कर लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
