Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में स्किन टैन को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये कूलिंग फेस पैक, चेहरे को मिलेगी ठंडक
गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। इस मौसम में चिलचिलाती धूप में जब भी बाहर निकलते हैं तो स्किन टैन हो जाती है। तेज धूप में स्किन झुलस जाती है। गर्मियों के मौसम में स्किन डल और बेजान नजर आती हैं। ऐसे में स्किन की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है। गर्मियों के मौसम में स्किन पर जलन और खुजली जैसी समस्या भी हो जाती हैं। वहीं ऑयली स्किन वाले इस मौसम में काफी परेशान रहते हैं, क्योंकि इस मौसम में ऑयली स्किन पर पिंपल और एक्ने हो जाते हैं।

गर्मयों के मौसम में स्किन की देखभाल के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए जानते हैं गर्मियों में त्वचा की देखभाल कैसे करनी है।

फेस मिस्ट
गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकले तो चेहरे पर फेस मिस्ट लगाएं। इस मौसम में दो घंटे बाद चेहरे पर इसका छिड़काव जरुर करें इससे त्वचा हाइड्रेट रहती हैं। चेहरे की डलनेस को हटाने के लिए फेस मिस्ट बहुत ही असरदार है। फेस मस्ट बनाने के लिए आप कुछ गुलाब की पंखुड़ियां और एक लीटर पानी लें। पानी को उबाल लें इसमें गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें। रातभर इसे रहने दें। अगले दिन इस पानी को स्प्रे बोतल में रख लें। इसका स्प्रे का इस्तेमाल अपने चेहरे पर रखें।

कूलिंग फेस पैक
गर्मियों में त्वचा को ठंडक देने के लिए कूलिंग फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं गर्मियों में धूप में जानें स्किन टैन हो जाती है। चेहरे क जलन को कम करने के लिए आप टमाटर वाला कूलिंग फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। कूलिंग फेस पैक बनाने के लिए एक टमाटर लें। टमाटर को पीस लें इसमें शहद मिला लें। इस मिक्सचर को चेहरे पर दस मिनट के लिए लगाएं। ऑयली स्किन वाले इस पैक में बेसन भी मिला सकते हैं। इससे चेहरे का ऑयल कम हो जाएगा।

आइस क्यूब
चेहरे को ठंडक देने के लिए आप आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइस क्यूब का इस्तेमाल करने से चेहरे पर काफी राहत मिलती है। चेहरे पर आइस क्यूब लगाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को को आइस ट्रे में भरकर जमा लें। जब आइस क्यूब जम जाएं। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी।

आलू आइस क्यूब
गर्मियों के मौसम में स्किन टैन को हटाने के लिए आप आलू आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू ब्लीचिंग की तरह काम करता है। आलू के रस का इस्तेमाल करने से चेहरे की टैनिंग कम होती हैं। आलू आइस क्यूब बनाने के लिए एक आलू को साफ करके कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसका रस निकाल लें। इस रस को आइस ट्रे में डालकर जमा लें। इस आइस क्यूब को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर ग्लो मिलेगा साथ ही चेहरे की जलन कम होगी।



Click it and Unblock the Notifications
