Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सीरम या ऑयल, समझें दोनों के बीच का अंतर

हम अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। पहले जहां हमारी स्किनकेयर की लिस्ट में क्लेंचर, टोनर, मॉइश्चराइजर जैसे ही नाम शामिल थे। लेकिन वर्तमान समय में इस लिस्ट में अब सीरम और ऑयल का भी नाम जुड़ गया है। हालांकि, अधिकांश लोग सीरम और फेस ऑयल की उपयोगिता को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। तो सवाल ये उठता है कि क्या दोनों में से किसी एक को चुना जाए या ये दोनों ही चीजें हमारी स्किन के लिए जरूरी है। यहां हम आपको फेस सीरम और फेस ऑयल के बीच के अंतर और उनके फायदों के बारे में बताने जा रहे है। ताकि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही चीज का चुनाव कर सकें।
सीरम और ऑयल में अंतर?
बाजार में इन दिनों कई तरह के सीरम ऑयल मिल रहे है, जो हमारी स्किन पर मैजिकल इफेक्ट दिखा सकते है। लेकिन क्या आप जानते है कि ये जो सीरम होते है उनका बेस ऑयल होता है। लेकिन ये ब्यूटी ऑयल से पूरी तरह से अलग होता है। जो आपको जेल, ऑयल और वाटर बेस्ड में मिल जाता है। ऑयल स्किन को मॉइश्चराइज करता हैं, जबकि सीरम स्किन की गहराई में जाकर उसे रिपेयर करता है। सीरम ऑयल की तुलना में लाइट टेक्सचर में होते हैं। देखा जाए तो, सीरम और ऑयल इन दोनों का काम अलग-अलग है।
सीरम के फायदे
- सीरम का इस्तेमाल डेली स्किन केयर में बहुत जरूरी है। सीरम के इस्तेमाल से स्किन में ग्लो भी आता है, खासकर विटामिन सी युक्त सीरम के इस्तेमाल से।
- सीरम स्किन को हानिकारक किरणों और प्रदूषण के दुष्प्रभाव से डैमेज होने से बचाता है।
- सीरम फाइन लाइन्स और रिंकल्स कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे बहुत सारे सीरम में है जिनमें हयालूरोनिक एसिड होता है। जो न केवल स्किन में डीप हाइड्रेशन देते हैं बल्कि एजिंग साइन को भी कंट्रोल करते हैं।
- सीरम स्किन को एक्सफोलिएट करके ओपन पोर्स के साइज को कम कर सकता है।
- अगर आप स्किन पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करना चाहते है, तो फेस सीरम का डेली यूज बहुत जरूरी है। सीरम फेस के डीप लेयर तक जाकर अपना इफेक्ट दिखाता है।
फेस ऑयल से स्किन को फायदे
- फेस ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड फेस की स्किन को पोषण देते हैं। फेस ऑयल से स्किन हेल्दी होती है और फेस पर ग्लो आता है।
- स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है, खासकर सर्दियों में। ऐसे में स्किन पर फेस ऑयल लगाने से आपके चेहरे की स्किन मॉइश्चराइज़ होती है और इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि चेहरे पर ड्रायनेस की वजह से झुर्रियां नहीं पड़तीं।
- फेस ऑयल के इस्तेमाल से चेहरे पर मौजूद ओपन पोर्स, पिंपल्स और स्किन ईरिटेशन से राहत मिलती है और ड्राय स्किन से होने वाली सभी समस्याएं दूर रहती हैं।
सीरम और फेस ऑयल दोनों में से कौन-सा है जरूरी
फेस सीरम और फेस ऑयल दोनों का यूज बिल्कुल अलग है और ये दोनों ही स्किन में अलग-अलग तरह के काम करते हैं। इसलिए आप चाहें तो सीरम लगाने के बाद स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए फेस ऑयल का यूज कर सकते है। आप एसेंशियल ऑयल की कुछ ड्रॉप सीरम में मिक्स कर के भी लगा सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपकी स्किन को क्या सूट करता है। इसलिए इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल अपनी स्किन टाइप के अनुसार करें। यानि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप सीरम ऑयल का इस्तेमाल करें, फेस ऑयल का नहीं, क्यूंकि ज्यादा ऑयल आने से एक्ने जैसी समस्याएं हो सकती है। और अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप ऑयल सीरम और फेस सीरम दोनों का ही इस्तेमाल कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
