Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
शिबानी दांडेकर की ग्लोइंग स्किन का राज है एलोवेरा जेल, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट
टीवी पर्सनालिटी और सिंगर शिबानी दांडेकर बी टाउन में अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं। शिबानी दांडेकर अपने फैशन सेंस के साथ साथ अपनी क्लीन और बेदाग स्किन के लिए जानी जाती है।

शिबानी अपनी क्लीन और फ्रेश स्किन के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती है। शिबानी दांडेकर 27 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते है उनकी बेदाग और ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट।

एलोवेरा जेल
शिबानी दांडेकर मॉडल और एंकर है। कई बार उन्होंने अपने काम के के लिए धूप में शूट करना पड़ता है। तेज धूप में काम करने से स्किन जल जाती है। स्किन टैन से बचने शिबानी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती है। शिबानी त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती है। शिबानी दांडेकर कर का कहना है कि एलोवेरा जेल लगाने से स्किन टैन भी हट जाती है साथ ही त्वचा चमकदार हो जाती है। इसके अलावा एलोवेरा जेल लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती हैं।

पानी
शिबानी ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत बतौर एंकर से की थी। शिबानी बचपन से ऑस्ट्रेलिया में रही है। शिबानी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए काफी पानी पीती है। शिबानी दिनभर में 8 से 9 गिलास पानी पीती है। शिबानी पानी के अलावा नारियल पानी पीती है। शिबानी अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं।

मेकअप रिमूव
शिबानी दांडेकर मॉडलिंग के साथ साथ एक्टिंग भी करती हैं। शिबानी शूटिंग करने के बाद रात को सोने से पहले अपना मेकअप रिमूव करती है। शिबानी कभी भी रात को मेकअप लगाकर नहीं सोती है। शिबानी रात को बिस्तर में जाने से पहले मेकअप रिमूव करती है इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाती है।

वर्कआउट
शिबानी त्वचा की देखभाल के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट के साथ साथ जमकर वर्कआउट भी करती है। शिबानी फिट बॉडी और बेदाग स्किन के लिए जिम में जमकर वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट और योग करने से चेहरे पर चमक आती है। योग करने से तनाव भी कम होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।

एसेंशियल ऑयल
शिबानी दांडेकर अपनी ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती है। एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे , एक्ने और पिंपल कम हो जाते है।



Click it and Unblock the Notifications
