Latest Updates
-
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
Skin Care Tips: DIY वर्जिन मोजिटो फेस स्क्रब

गर्मियों के मौसम में वर्जिन मोजिटो आइस क्यूब्स के साथ पीने का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन क्या आपको पता है आप इस वर्जिन मोजिटो से अपने फेस को स्क्रब भी कर सकते हैं। जी हां आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वर्जिन मोजिटो फेस स्क्रब बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। वर्जिन मोजिटो बॉडी स्क्रब आपकी स्किन के लिए एक ताज़ा और एक्सफ़ोलीएटिंग इलाज हो सकता है। आइए जानतें हैं इसे बनाने की रेसिपी-
वर्जिन मोजिटो फेस स्क्रब बनाने की रेसिपी
सामग्री:
* दानेदार चीनी - 1 कप
* नारियल का तेल - आधा कप
* ताज़े पुदीने के पत्ते - 1/4 कप कटे हुए
* ताजा नीबू का रस - 1/4 कप
* लाइम जेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि :
1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में चीनी और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
2. अब इसमें कटे हुए पुदीने के पत्ते, नींबू का रस और लाइम जेस्ट भी डालकर मिक्स कर लें।
3. इसके बाद इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें।
4. इस्तेमाल करने के लिए थोड़ी मात्रा में स्क्रब अपने हाथ में लें और सर्कुलर मोशन में अपनी स्किन पर मसाज करें।
5. मसाज करने के छोड़ी देर बाद अपनी स्किन को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
वर्जिन मोजिटो फेस स्क्रब के स्किन बेनिफिट्स
1. एक्सफोलिएशन
वर्जिन मोजिटो फेस स्क्रब में मौजूद दानेदार चीनी एक एक्सफोलिएंट के रूप में काम करती है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगार है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट और चमकदार बनती है।
2. हाइड्रेशन
वर्जिन मोजिटो में मौजूद नारियल का तेल स्किन के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। यह स्किन को हाइड्रेट और पोषण देने में मदद करता है, जिससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाती है।
3. एंटीऑक्सीडेंट
पुदीने की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है।
4. विटामिन सी
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और स्किन को चमकदार और एकसमान बनाने में मदद करता है।
वर्जिन मोजिटो फेस स्क्रब का उपयोग करने से आपकी स्किन सॉफ्ट और अधिक चमकदार बनती है। इतना ही नहीं ये आपके शरीर और दिमाग दोनों को फ्रेस रखने में भी मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications