Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में प्रेगनेंट महिलाएं इस तरह रखें अपनी स्किन का ध्यान, अपनाएं ये टिप्स
सर्दियों का मौसम गर्भवती महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होता है। ठंड के मौसम में स्किन पर पिंपल, रुखी बेजान स्किन, जुकाम और खांसी इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।

सर्दी के इस मौसम में प्रेग्नेंट महिला को अपनी सेहत के साथ साथ स्किन का भी काफी ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते है गर्भवती महिला ठंड में अपनी स्किन का ध्यान कैसे रख सकती हैं।

क्रीम और मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल
सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा से स्किन का नेचुरल मॉइश्चर कम हो जाता है। इसके अलावा पेट बढ़ने पर भी स्किन में खिंचाव आता है और स्किन रुखी और बेजान हो जाती है। स्किन खिंचने की वजह से हल्का दर्द भी होता है। इसी कारण से प्रेग्नेंट महिला के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। रुखी और बेजान त्वचा से बचने के लिए थोड़े थोड़े समय पर स्किन पर मॉइश्चराइजर या फिर क्रीम लगाते रहें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं।

पानी पिएं
सर्दियों के मौसम में स्किन की देखभाल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं। प्रेग्नेंसी में ग्लोइंग स्किन के पानी पीना चाहिए। पानी के साथ साथ जूस या फिर नारियल पानी पीना चाहिए। नारियल पानी पीना ना केवल स्किन के लिए फायदेमंद है बल्कि शिशु के लिए भी बहुत अच्छा है।

पूरी नींद लें
गर्भावस्था के दौरान नींद पूरी लेनी चाहिए। नींद पूरी लेने से डार्क सर्कल की परेशानी नहीं होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए नींद लेना बहुत जरुरी होता हैं। कई बार काम की वजह से प्रेग्नेंट महिला अपन नींद पूरी नहीं ले पाती है जिसकी वजह से डार्क सर्कल हो जाते हैं। नींद लेने से डार्क सर्कल नहीं होते हैं।

हार्श साबुन का इस्तेमाल ना करें
ठंड के मौसम में स्किन काफी ड्राई होती है। ऐसे में हार्श साबुन का इस्तेमाल करने से स्किन काफी बेजान और रुखी हो जाती है। सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजिंग बॉडी वॉश या फिर साबुन का यूज करना चाहिए। इससे त्वचा का रुखापन दूर हो जाता है।

सनस्क्रीन लगाएं
सनस्क्रीन महिलांए अक्सर गर्मियों के मौसम में लगाती हैं। जब सनस्क्रीन का इस्तेमाल सर्दियों में किया जाना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाएं सर्दियों के मौसम में धूप में बैठती हैं। सर्दियों की धूप शरीर के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। लेकिन रोज धूप में बैठने से स्किन बर्न हो जाती हैं। त्वचा की देखभाल केलिए सर्दियों में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

हेल्दी डाइट
प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्दी डाइट लेना बहुत ही जरुरी होता हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए हरी सब्जियों और फलो का सेवन करना चाहिए। फल हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ साथ स्किन को ग्लोइंग करने में मदद करता है। आप अपनी डाइट में पालक, मेथी और हरी सब्जियों को शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
