Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
होली के रंगों से त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल करें होममेड फेस पैक
होली का त्योहार में कुछ ही दिन बचे हुए है। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। होली के रंग में मौजूद केमिकल स्किन के लिए बहुत ही हानिकारक होते है। होली के रंग से स्किन पर कई तरह की समस्याएं होने लगती है। लंबे समय तक रंग चेहरे पर लगा रहता है इससे स्किन पर रेशैस हो जाते हैं, इसके अलावा स्किन ड्राई भी हो जाती है।

होली के रंग से स्किन को बचाने के लिए आप होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन पर नुकसान नहीं होता है। चलिए जानते हैं होममेड फेस पैक बनाने का तरीका।

बेसन, दूध और शहद का फेस पैक
दूध और शहद में मॉइश्चराइजर पाया जाता है जो कि स्किन स्किन को मॉइश्चराइजर करने में मदद करता है। होली के रंग का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में बेसन, दूध और शहद के फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाया जा सकता है। दूध स्किन के रुखापन को कम कर सकता है। बेसन दूध का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच दूध, 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद लें। इन सबको मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

मुल्तानी मिट्टी, दही और गुलाब जल का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी चेहरे से होली के रंग को हटाने के लिए बहुत ही असरदार है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल ककर चेहरे सीबम को कम किया जा सकता है जिससे स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है। होली खेलने के बाद त्वचा से होली के रंग को हटाने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती है। फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच दही और गुलाब जल लें। इन तीनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल और खीरे का फेस पैक
स्किन की देखभाल के लिए एलोवेरा और खीरे का इस्तेमाल बहुत ही अच्छा माना जाता है। होली के रंग का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो जाती है। एलोवरा जल और खीरे का फेसपैक स्किन की नमी को बनाएं रखने में मदद करता है। केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करने से स्किन पर जलन और खुजली हो जाती है। स्किन की जलन और खुजली को कम करने के लिए एलोवेरा और खीरे के फेस पैक काफी असरदार है। फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच खीरे का मैश लें। 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इन दोनों के मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। इस फेस पैक को लगाने से स्किन की इरिटेशन कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications
