Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
सोनाक्षी सिन्हा ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं घी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। सोनाक्षी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल का नहीं बल्कि होममेड चीजों का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह अपनी मां का घरेलू नुस्खा यूज करती हैं। सोनाक्षी त्वचा की देखभाल के लिए घी का यूज करती हैं। सॉफ्ट और फ्रेश स्किन के लिए एक्ट्रेस घी का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं घी के फायदे और घी इस्तेमाल करने का तरीका।

घी के फायदे
घी में फैटी एसिड पाया जाता है जो कि स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। ड्राई स्किन के लिए घी काफी फायदेमंद होता है। घी में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। जिसका इस्तेमाल कर फाइन लाइन्स को कम किया जा सकता है। घी का इस्तेमाल आई क्रीम की तरह भी किया जा सकता है।

लिप बाम
फटे और रुखे होठों को मुलायम और सॉफ्ट बनाने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी को हल्का गर्म करके अपने होठों पर लगाएं। फटे और रुखे होंठ जल्दी ठीक हो जाएंगे।

थकी आखों से छुटकारा
घी का इस्तेमाल कर थकी और सूजी आंखो से निजात पाया जा सकता है। एक बाउल में घी लेकर आंखों के चारों तरफ लगाएं। ऐसा करने से आंखों की जलन और सूजन दूर हो जाएगी। आखों की चारों हल्के से मालिश करने से डार्क सर्कल भी कम हो जाते है।

फाइन लाइन्स से छुटकारा
उम्र बढ़ने के साथ साथ चेहरे पर फाइन लाइन और झुर्रियां आने लगती हैं। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी में एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है जो कि फाइन लाइन्स को कम करने में काफी मददगार होता है। रात को सोने से पहले हल्के हाथ से चेहरे पर घी लगाकर मसाज करें। कुछ ही दिनों बाद आपको फर्क देखने को मिलेगा।

दाग धब्बे
दाग धब्बे किसी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देते हैं। कई बार मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी चेहरे के दाग धब्बे कम होने के नाम नहीं लेते हैं। अगर आप चेहरे के दाग धब्बों से परेशान है तो घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे के काले निशान हटाने के लिए घी काफी अच्छा माना जाता है। घी का रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक आती है। घी को आप नाइट क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications