Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लंबे समय तक मास्क पहनने से स्किन में आती ये दिक्कतें, काम आएंगे ये टिप्स
चीन से फैले कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा हैं। 187 देशों में कोरोना वायरस का खतरा फैल चुका है। विश्वभर में 35.84 लाख लोग इस वायरस संक्रमित हो चुके हैं वहीं 2.51 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के मरीज की संख्या 46000 को पार कर चुकी हैं और मरने वालों की संख्या 1568 हो गई है। दुनिया भर के वैज्ञानिक कोविड-19 का इलाज खोज रहे हैं। लेकिन अभी तक इसी बीमारी का इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना ही सबसे बड़ा इलाज है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों बार बार हाथ धोना, मास्क पहनना ही एकमात्र इलाज है।

कोरोना वायरस की वजह से लोग लंबे समय तक मास्क पहने रखते हैं। लंबे समय तक मास्क पहनने की वजह से कई तरह की स्किन परेशानी भी देखने को मिल रही है। जैसे जलन, स्ट्रैच और दाग चेहरे पर हो रहे हैं। लंबे समय तक मास्क पहनना काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। चलिए जानते है कि कैसे इन परेशानी से छुटकारा पाए जाए।
पानी
कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरुरी हैं। लेकिन लंबे समय तक मास्क पहनने से त्वचा संबंधी कई परेशानी देखने को मिलती है जैसे स्किन पर खुजली, दाने और स्ट्रैच मास्क हो जाते हैं। इन सभी परेशानी को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती हैं। आप पानी को गर्म कर उसमें तुलसी के पत्ते डालकर ठंडा करके पीएं, ऐसा करने से ना केवल स्किन हाइड्रेट होगी बल्कि आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर होगा। मास्क पहनने से चेहरे पर जलन और दाने की परेशानी पानी के सेवन से दूर हो जाएगी।
फेस क्रीम
मास्क पहनने से 20 मिनट पहले फ्रेस क्रीम जरुर लगाएं। आप एंटी बैक्टीरियल क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इस क्रीम से चेहरे पर जलन और दाने की परेशानी कम हो जाएंगी। वहीं मास्क उतारने के बाद अपने हाथों को अच्छे साफ करें, हैंड वॉश या फिर सैनिटाइजर करने के बाद अपने चेहरे को एंटी बैक्टीरियल फेस वॉश से धोए, इसके बाद चेहरे पर वैस्लीन लगा लें। इससे चेहरे पर पड़े स्ट्रैच मास्क हल्के हो सकते हैं।

पसीना
जिन लोगों कि स्किन पर बहुत पसीना आता है उन्हें एक बात का ध्यान देना होगा कि वह मास्क लगाने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से साफ करें साथ ही ऑयल फ्री क्रीम का इस्तेमाल करें। ऑयल फ्री कीम के इस्तेमाल से चेहरे पर पसीना कम आता है। बता दें कि पसीने वाली त्वचा पर मास्क पहनने से स्किन परेशानी ज्यादा हो सकती है। इसलिए मास्क पहनने से पहले अच्छे से फेशवॉश करने के बाद ऑयल फ्री क्रीम का इस्तेमाल करें। अगर आप बाहर किसी जोखिम भरे इलाके में है तो चेहरे से मास्क बिलकुल भी ना हटाए और बार बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
