Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डायबिटीज को ही नहीं पिंपल और एक्ने को भी दूर भगाता है करेला, ग्लोइंग स्किन इस्तेमाल करें करेला
करेला सेहत के साथ साथ बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए करेला काफी मददगार है। करेला का सेवन करने से स्किन पर चमक आती है वहीं चेहरे की झुर्रियां भी कम हो जाती है। अगर आपको करेला पसंद नहीं है तो ग्लोइंग स्किन के लिए अपनी डाइट में करेले को शामिल करें। डाइट के अलावा आप करेले फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे के दाग धब्बों को कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं करेले के फायदे के बारे में और फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तही तरीका।

ग्लोइंग स्किन के लिए करेला
करेला में विटामिन सी पाया जाता है, विटामिन सी ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। करेले का सलाद का सेवन करने से आप जवां नजर आएंगी। आप अपनी डाइट में मसालेदार करेले को शामिल ना करें। आप अपनी डाइट में उबले करेले को शामिल करें। उबला हुआ करेला कड़वा नहीं लगता है। आप उबले करेले में नींबू और चाट मसाला मिलाकर खा सकते हैं।ग्लोइगं स्किन के लिए आप करेले का सलाद खा सकती हैं। सलाद बनाने के लिए सबसे पहले करेला लें इसके छिल लें। इसके बाद इसे उबाल लें। उबालने के बाद इसके बीच निकाल लें। करेले को छोटे छोटे पीस में काटकर इसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें।

चमकदार स्किन के लिए करेला फेस पैक
करेला के सेवन के साथ साथ आप करेले के फैस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। होममेड करेले का फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक करेला लें। इस करेले को उबाल लें। जब करेला ठंडा हो जाए तो उसके बीच निकालकर करेले को पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में एक या दो बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर चमक देखने को मिलेगी।

एक्ने और पिंपल के लिए करेला क्लींजर
एक्ने और पिंपल से निजात पाने के लिए करेले का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्लींजर बनाने के लिए एक चम्मच करेले का जूस और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। दोनों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में तीन से चार पर इस क्लींजर का इस्तेमाल करें। चेहरे के पिंपल और एक्ने कम हो जाएंगे साथ ही चेहरे पर रेडिएंट ग्लो नजर आएंगा।



Click it and Unblock the Notifications
