Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में स्किन टाइप और टाइम के अनुसार लगाएं कोल्ड क्रीम
ठंड का मौसम शुरु होते ही हमारी स्किन ड्राई होना शुरु हो जाती है। त्वचा की देखभाल के लिए हम कोल्ड क्रीम और बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते है। सर्दियों के मौसम में कोल्ड क्रीम लगाने से त्वचा काफी ऑयली बन जाती है साथ ही त्वचा का निखार कम हो जाता है और स्किन काली नजर आती है।

बता दें कि कोल्ड क्रीम की वजह से त्वचा का रंग काला नहीं पड़ता है। सर्दियों के मौसम में कोल्ड क्रीम त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। सर्दियों में धूप में बैठने की वजह से स्किन काली पड़ती है। त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए स्किन टाइप के अनुसार कोल्ड क्रीम लगाना चाहिए। चलिए जानते हैं स्किन टाइप कैसे लगाएं कोल्ड क्रीम।

ऑयली स्किन
सर्दियों में ऑयली स्किन की देखभाल करना बहुत मुश्किल होता है। सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन पर कोल्ड क्रीम लगाने से स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है। ज्यादा ऑयली स्किन पर पिंपल और ब्लैकहेड्स जैसी परेशानी देखने को मिलती है। सर्दियों में ऑयली स्किन पर वाटर बेस्ट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। ऑयली स्किन वाली महिला को सर्दियों के दिनों केवल एक समय ही कोल्ड क्रीम लगाना चाहिए। ऑयली स्किन वालों को सुबह कोल्ड क्रीम लगानी चाहिए।

ड्राई स्किन के लिए कोल्ड क्रीम
सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन बेहद ड्राई हो जाती है। त्वचा की नमी बनाएं रखने के लिए कोल्ड क्रीम काफी मददगार है। ड्राई स्किन पर कोल्ड क्रीम ज्यादा देर तक काम नहीं करती हैं। ड्राई स्किन वालों को सर्दियों में तीन टाइम या फिर दो टाइम कोल्ड क्रीम लगाना चाहिए। कोल्ड क्रीम लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहेगी जिससे चेहरे पर ग्लो नजर आएगा। ड्राई स्किन की महिलाओं को दिन में तीन टाइम खासकर रात के समय कोल्ड क्रीम लगाना चाहिए।

सेंसिटिव स्किन के लिए कोल्ड क्रीम
सर्दियों के मौसम में सेंसिटिव स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है। सर्दियों में अक्सर स्किन पर जलन, रुखापन और रेडनेस की परेशानी होती रहती है। सेंसिटिव स्किन को नेचुरल कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। आप कोल्ड क्रीम की जगह नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकती है। सेंसिटिव स्किन वालों को एक्सपर्ट के अनुसार नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। सेंसिटिव स्किन को सुबह के समय कोल्ड क्रीम लगाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
