Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
DIY Fruit Scrub: ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए यूज करें पपीता और अनानास स्क्रब

सर्दियों के मौसम में अक्सर आपकी स्किन ड्राई हो जाती है। जिसका बड़ा कारण गर्म पानी है। लेकिन अगर आप अपने स्किन को सॉफ्ट और साइनिंग बनाए रखना चाहते हैं, तो फेस को स्क्रब करना आपके लिए अच्छा विक्लप है। स्क्रब करने से आपकी स्किन में जमी डस्ट क्लिन हो जाती है। ऐसे में आप मार्केट के स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जगह घर के बनें स्क्रब का यूज कर सकते हैं। आइए जानें घर पर किस तरह स्क्रब बनाया जा सकता है।

गुलाब और ओट का स्क्रब
गुलाब आपके बालों के साथ स्किन को भी एक्ट्रेक्टिव बनाने में मदद करता है। विंटर में आप गुलाब और ओट के स्क्रब से अपने फेस की खोई रौनक वापस पा सकते हैं। और गुलाब जैसी निखरी त्वाचा भी पा सकते हैं। ओट और गुलाब का स्क्रब बनाने के लिए गुलाबकी पंखुड़ियां को तोड़ लें और अच्छे से पीस लें। अब इसमें पिसे हुए ओट्स मिला दें। अब इस मिश्रण में गुलाब जल मिला लें। आपको गुलाब स्क्रब तैयार है। इसे अपने चेहरे पर लगाएं, और गुलाब जैसी दमकती त्वचा पाएं।

पपीता और अनानास का स्क्रब
फ्रूट्स और हमारा रिश्ता बहुत गहरा रहा है। हमारे हेल्थ के साथ स्किन के लिए भी फल बहुत लाभकारी होते हैं। स्किन की डस्ट और टैनिंग को खत्म करने में भी फ्रूट्स काफी फायदेमंद हैं। आप अपने फेस के लिए पपीते औऱ अनानास का स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप पपीते और अनानास को एक बराबर मात्रा में लें, और अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच पीसी हुई चीनी के साथ शहद भी मिला दें। आपका स्क्रब लगाने के लिए तैयार है। हल्के हाथों से अपने चेहरे की मालिश करें।

ओटमील, नारियल और दूध
नारियल और दूध दोनों ही आपके स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। स्किन से गंदगी निकालने के साथ ये आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है। इसे बनाना बहुत आसान है। स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पिसा हुआ ओटमील लें। फिर इसमें नारियल के तेल और दूध की कुछ बुंदे मिला दें। आपका फेस स्क्रब अप्लाई करने के लिए तैयार है। इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर स्क्रब करें। और थोड़ी देर बार साफ पानी से अपने चेहरे को साफ कर दें।

स्ट्रॉबेरी और बादाब स्क्रब
स्ट्रॉबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, आपके स्किन के लिए उतनी ही लाभकारी है। खासकर एक्ने वाली स्किन के लिए स्ट्रॉबेरी बहुत फायदेमंद होता है। इसका स्क्रब बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में स्ट्रॉबेरी को मेस कर लें। अब इसमें 1 बड़ा चम्मच पीसी चीनी के साथ 2 चम्मच बादाम का तेल मिला दें। आपका स्क्रब यूज करने के लिए तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
