Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
पिंपल और एक्ने से पड़ गए हैं त्वचा पर गड्ढे, तो इस्तेमाल करें ये असरदार उपाय
चेहरे पर एक्ने और पिंपल किसी भी महिला की खूबसूरती की कम कर देते हैं। एक्ने और पिंपल ठीक होने के बाद भी चेहरे के लिए समस्या बने रहते हैं। दरअसल पिंपल और एक्ने ठीक होने के बाद स्किन पर निशान और बड़े बड़े गड्ढे पड़ जाते हैं। त्वचा के ये बड़े गड्ढे किसी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देते हैं।

चेहरे पर ये गड्ढे बेहद खराब लगते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं, लेकिन चेहरे पर कोई खास असर नहीं दिखता है। अगर आप अपने चेहरे के इन गड्ढे से परेशान है तो ये घरेलू टिप्स आपके लिए काफी फायदेमंद है। इन टिप्स की मदद से आप अपने चेहरे के गड्ढे को कम कर सकते हैं।

बेसन
ऑयली स्किन और ओपन पोर्स के लिए बेसन काफी फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर बेसन का मास्क लगाने से स्किन के गड्ढे कम हो जाएंगे। बेसन का फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद और दूध लें। इन सबको मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद बेसन फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे साफ कर लें।

विटामिन ई और एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल और विटामिन ई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पिंपल और एक्ने से होने वाले गड्ढे को ठीक करने के लिए विटामिन ई और एलोवेरा जेल एकदम परफेक्ट है। एलोवेरा जेल और विटामिन ई को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। रात के समय विटामिन ई और एलोवेरा जेल लगाएं। सुबह चेहरा साफ कर लें। इसे रोज अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद गड्ढे ठीक हो जाएंगे।

शहद और दालचीनी
दालचीनी और शहद स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चेहरे पर गड्ढे के निशान हटाने के लिए दालचीनी पाउडर और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। रातभर तक इसे छोड़ दें। अगले दिन सुबह गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

पपीता
पपीता स्किन के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। पपीते का इस्तेमाल कर पोर्स को बंद किया जा सकता है। पपीता का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले पपीते को मैश कर लें। इसके बाद पपीते को मैश को चेहरे पर लगाएं। चेहरा पर जब पपीता का मैश सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे के पोर्स बंद हो जाएंगे साथ ही चेहरा टाइट हो जाएगा।

अंडा का सफेद हिस्सा
चेहरे के पोर्स बंद करने के लिए अंडा काफी फायदेमंद होता है। चेहरे के पोर्स को बंद करने के लिए अंडे का सफेद हिस्सा चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें। अंडे का इस्तेमाल करने से चेहरे पर कसाव आता है।



Click it and Unblock the Notifications
