Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बर्थडे स्पेशल: ग्लोइंग स्किन वाणी कपूर लगाती हैं दही, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर अपने स्टाइलिश और फैशनेबल अवतार के साथ साथ अपनी ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए जानी जाती हैं। वाणी कपूर की स्किन बिना मेकअप भी ग्लो करती है। वाणी कपूर अपनी त्वचा की देखभाल के लिए होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करती है। वाणी कपूर पार्लर में ना जाकर हेल्दी स्किन केयर रुटीन फोलो करती है। वाणी कपूर आज अपना 33 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते है उनकी बेदाग और ग्लोइंग स्किन का राज।

पानी
वाणी कपूर अपनी स्किन की देखभाल के लिए केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती है। चेहरे पर ग्लो के लिए वाणी कपूर काफी पानी पीती हैं। पानी से स्किन हाइड्रेट बनी रहती है। वाणी कपूर दिनभर में 8 से 9 गिलास पानी पीती हैं। वाणी कपूर अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हैं। पानी के अलावा वह नारियल पानी का भी सेवन करती हैं।

हेल्दी डाइट
वाणी कपूर का मानना है कि आप कितने भी महंगे और अच्छे मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लें और पार्लर से कैसा भी फेशियल ले लें। चेहरे पर ग्लो हेल्दी डाइट से ही आता है। जब तक आप हेल्दी डाइट का सेवन नहीं करेंगे चेहरे पर ग्लो नहीं आएंगा। चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी होता है। हेल्दी डाइट में फल, सब्जियों और जूस का सेवन करना चाहिए।

सुबह और रात को त्वचा पर लगाती है मॉइश्चराइजर
वाणी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए दिन में दो बार चेहरे पर क्लीनिंग करती है। एक्ट्रेस रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद चेहरे पर क्लीनिंग करती है। क्लीनिंग करने के बाद वह चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाी है। मॉइश्चराइजर लगाने से चेहरे की नेचुरल नमी बनी रहती है जससे चेहरा ग्लो करता है।

खुश रहना है बेहद जरुरी
वाणी कपूर का कहना है कि ग्लोइंग और खूबसूरत दिखने के लिए खुश रहना बहुत जरुरी होता है। जब आप खुश होते है तो चेहरे पर चमक आती है। वाणी ने एक इटंरव्यू में बताया था कि उनकी ब्यूटी का सबसे बड़ा सीक्रेट खुश रहना है। इसलिए वह खुश रहती है जिससे उनकी स्किन ग्लोइंग और चमकदार बनी रही।

हफ्ते में दो बार करती है स्क्रबिंग
वाणी कपूर स्किन की देखभाल के लिए चेहरे पर स्क्रब करती हैं। एक्ट्रे हफ्ते में दो बार स्क्रब करती है। स्क्रब करने से डेड स्किन हट जाती है, जिससे त्वचा ग्लो करती है। स्क्रब करने के बाद एक्ट्रेस होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करती है। होममेड फेसमास्क के लिए वाणी दही, पाइनएप्पल और टमाटर का यूज करती हैं।

वर्कआउट
वाणी कपूर अपनी त्वचा के साथ साथ अपने फिगर का भी खास ध्यान रखती है। वाणी कपूर स्लिम फिगर और ग्लोइंग स्किन के लिए जमकर एक्सरसाइज करती है। वाणी कपूर तनाव फ्री रहने के लिए योग करती है। योग करने से उनको स्ट्रेस कम होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।



Click it and Unblock the Notifications
