Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बरसात के सीजन में त्वचा की देखभाल के लिए ब्यूटी हाइजीन को करें मेंटेन, जानें क्या है ब्यूटी हाइजीन
बेदाग और खूबसूरत स्किन हर महिला की चाहत होती है। बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं ब्यूटी रुटीन कैरी करती हैं। चमकदार स्किन के लिए महिलाएं क्लीजिंग और फेशियल करवाती हैं। कई बार स्किन केयर रुटीन को कैरी करने के बाद भी चेहरे पर पिंपल निकल जाते है।

महिलाओं को समझ नहीं आता है कि स्किन केयर रुटीन फॉलो करने बाद भी चेहरे पर दाने और दाग धब्बे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे पर पिंपल और दाने का कारण ब्यूटी हाइजीन को मेंटेन ना करने की वजह से भी होता है। बिजी लाइफ स्टाइल में महिलाएं त्वचा की देखभाल तो करती है लेकिन ब्यूटी हाइजीन को मेंटेन नहीं कर पाती है, जिससे चेहरे पर पिंपल और दाग धब्बे हो जाते हैं। चलिए जानते हैं ब्यूटी हाइजीन क्या है?, ब्यूटी हाइजीन को किसी तरह मेंटेन किया जा सकता हैं।

क्या है ब्यूटी हाइजीन?
ब्यूटी हाइजीन स्किन, बाल और नाखूनों की साफ सफाई है। मेकअप टूल्स और मेकअप प्रोडक्ट की साफ सफाई भी स्किन हाइजीन में आात हैं। ब्यूटी हाइजीन में नाखूनों, मेकअप प्रोडक्ट और मेकअप टूल्स को साफ किया जाता है जिससे त्वचा पर पिंपल की समस्या ना हो सकें।

ब्यूटी हाइजीन को इस तरह करें मेंटेन
-ब्यूटी हाइजीन को मेंटेन करने के लिए मेकअप ब्रश और टूल्स को साफ करें।
-पिंपल वाली स्किन को बार बार हाथों से ना छुएं। बार बार पिंपल को हाथों से छूने से त्वचा पर बैक्टीरिया की वजह से ब्रेकआउट हो सकता है।
- त्वचा की देखभाल के लिए एक ही नैपकिन का बार बार इस्तेमाल ना करें।

मेकअप ना करें शेयर
ब्यूटी हाइजीन को मेंटेन करने के लिए कभी भी अपना मेकअप शेयर ना करें। मेकअप शेयर करने से स्किन इंफेक्शन हो सकता है। स्किन एलर्जी और त्वचा की देखभाल के लिए कभी भी अपना मेकअप शेयर ना करें। मेकअप करते समय साफ गंदे हाथों का इस्तेमाल ना करें। गंदे हाथों का इस्तेमाल करने से स्किन इंफेक्शन हो सकता है।

नाखूनों की सफाई
ब्यूटी हाइजीन को मेंटेन रखने के लिए नाखूनों की सफाई करना बहुत जरुरी होता हैं। गंदे नाखून ना केवल ब्यूटी सेहत के लिए भी हानिकारक है। गंदे नाखून बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसे में नाखून को साफ रखना बहुत जरुरी होता हैं। नाखून को साफ रखने के लिए आप हफ्ते में एक बार मेनिक्योर कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
