Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
डार्क सर्कल्स से है परेशान, तो रोजाना करें ये योगासन
आंखों के नीचे काले घेरे यानि डार्क सर्कल्स आजकल आम समस्या बनते जा रहे है। जिससे छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग महंगे और कैमिकल वाले प्रोडक्टस यूज करने से भी नहीं हिचकिचाते। लेकिन इसके बाद भी जब रिजल्ट जीरो मिलता है तो निराशा की भावना घर कर जाती है। लेकिन क्या आप जानते है कि योग की मदद से भी आप इस समस्या से निजात पा सकते है।
देखा जाए तो अच्छी सेहत के लिए हर दिन योगा करना चाहिए, क्यूंकि ये ना सिर्फ बीमारियों से दूर रहने में मददगार है, बल्कि इससे स्किन की परेशानियां भी काफी हद तक दूर हो सकती हैं। आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करने में भी योग आपके लिए काफी बेहतर उपाय साबित हो सकता है। डार्क सर्कल्स के अलावा कई अन्य समस्याएं जैसे- एक्ने झुर्रियां और फाइन-लाइंस भी योग के जरिए दूर हो सकती हैं। इसलिए, यहां हम आपको डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए कुछ योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

सर्वांगासन
सर्वांगासन करने के लिए सबसे पहले आप अपनी पीठ के बल लेट जाएं। उसके बाद अपने पैर, कूल्हे और कमर को उठाएं, फिर अपना सारा भार अपने कन्धों पर ले लें। अपनी पीठ को अपने हाथों से सहारा दें ताकि संतुलन बना रहें। इसके बाद कोहनियों को जमीन पर टिकाकर और हाथों को कमर पर रखते हुए, अपनी कमर और पैरों को सीधा रखें. ध्यान रहें, शरीर का पूरा भार कन्धों व हाथों के ऊपरी हिस्से पर होना चाहिए। पैरों को भी सीधा रखें। फिर पैरों की उंगलियों को नाक की सीध में ले आएं और लंबी गहरी सांस लें व 30 सेकेंड तक इसी आसन में रहें।

सिंहासन
सिंहासन करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों के पंजों को आपस में मिलाकर उस पर बैठ जाएं। इसके बाद दोनों एड़ियों को अंडकोष के नीचे इस प्रकार रखें कि दाईं एड़ी बाईं ओर एवं बाईं एड़ी दाईं ओर हो और फिर इसे ऊपर की ओर मोड़ लें। अब पिंडली की हड्डी का आगे के भाग जमीन पर टिकाएं। साथ ही हाथों को भी जमीन पर रखें। इस समय मुंह खुला रखे और जितना सम्भव हो सके जीभ को बाहर निकालिये। फिर आंखों को खोलकर आसमान में देखिये और नाक से श्वास लीजिए। इसके बाद सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए गले से स्पष्ट और स्थिर आवाज निकालिए। यह प्रक्रिया रोजाना कम से कम 5 बार दोहराएं।

पर्वतासन
पर्वतासन करने के लिए किसी साफ जगह पर वज्रासन की पॉजिशन में बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे दोनों हाथों और पैरों के पंजो को जमीन पर रखें। जमीन पर वजन देते हुए अपनी कमर को त्रिकोणीय आकार की तरह ऊपर जितना हो सके उतना खींचें। याद रखें इस आसन के दौरान आपके शरीर का आकार इस प्रकार दिखाई देना चाहिए जैसे कि कोई पर्वत खड़ा हो। फिर डीप ब्रिदिंग की प्रेक्टिस करें।

फेस योगा
फेस योगा की मदद से भी डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगली से अंडर आइज यानि आंखों के अंदरूनी हिस्सों पर हल्के हाथों से अंदर से बाहर की ओर मसाज करें। इस दौरान आप अपनी आंखें खुली रख सकते हैं. हालांकि, बंद आंखों से आप अधिक रिलैक्स फील कर पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
