Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Soap Vs Face Wash: स्किन की नमी बचाएं रखनी हैं, तो जाने किससे धोएं चेहरा?
Soap Vs Facewash: सुबह उठकर हम अपना मुंह जरुर साफ करते हैं। चेहरा साफ सुथरा और दमकता हुआ नजर आए इसके लिए लोग अपने चेहरे को या तो साबुन से धोते हैं या फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादात्तर लोगों में इस बात की बहस जरुर होती है कि मुंह साबुन से धोना चाहिए या फेसवॉश।
क्या आप जानते हैं कि दोनों में से चेहरे के लिए सुरक्षित और फायदेमंद कौन-सा प्रॉडक्ट है। आइए जानते हैं चेहरे को धोने के लिए फेसवॉश और साबुन में से किसका इस्तेमाल करें।

चेहरे पर साबुन लगाने का असर
एक्सपर्ट के अनुसार स्किन का पीएच लेवल 5 के आसपास होता है। लेकिन, एक आम साबुन का पीएच लेवल 9-10 के बीच होता है। आपको बता दें कि 7 से ज्यादा पीएच लेवल अल्कलाइन कहलाता है और एसिडिक नहीं होता। जिस कारण साबुन गंदगी के साथ स्किन का मॉइश्चर भी छीन लेता है और स्किन का पीएच लेवल 8 तक ले जाता है। जो कि एक अनहेल्दी स्किन का संकेत है। वहीं साबुन खुला रखा रहता है, जिसके कारण उस पर बैक्टीरिया व गंदगी जमने का खतरा भी अधिक होता है। जो कि त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकता है।
फेसवॉश चेहरे के लिए यूज करना चाहिए?
चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य अंगों के त्वचा की अपेक्षा ज्यादा सेंसिटिव होती है। इसलिए फेस वॉश को विशेष तौर पर चेहरे की सफाई के लिए बनाया जाता है और इसमें हार्ड केमिकल्स का इस्तेमाल कम किया जाता है। फेसवॉश स्किन को ग्लोइंग बनाता है और साबुन की अपेक्षा इसके इस्तेमाल से स्किन को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। फेसवॉश आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार भी चुन सकते हैं। फेसवॉश चेहरे की त्वचा को मुलायम बनाता है। साबुन के मुकाबले फेसवॉश ज्यादा हाइजीनिक होते हैं क्योंकि इनको इस्तेमाल करने के बाद इसके ट्यूब या कंटेनर को बंद करके रखा जा सकता है। फेसवॉश का इस्तेमाल आप दिनभर में 2 से 3 बार कर सकते हैं।
चेहरे के हिसाब से फेसवॉश
मौसम और चेहरे के अनुरूप भी आप फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। मानसून में एंटी-बैक्टीरियल फेसवॉश का इस्तेमाल करें, जिसमें हल्दी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद हों, क्योंकि जहां हल्दी त्वचा के रोगों से बचाएंगी। वहीं एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारने में मदद करेंगे। गर्मियों में ऑयल कंट्रोल फेसवॉश का इस्तेमाल करें, जिससे स्किन फ्रेश दिखेगी। स्किन पर ज्यादा पिंपल्स होने पर मेडिकेटेड फेसवॉश भी यूज कर सकते हैं। सर्दियों के लिए ऐसे फेसवॉश का चुनाव करें, जो स्किन को हेल्दी रखें।
किसका इस्तेमाल ज्यादा सही है?
साबुन जहां चेहरे को रूखा बनाता है, वहीं फेसवॉश चेहरे की नाजुक त्वचा का ख्याल रखता है। इसके अलावा साबुन की अपेक्षा फेसवॉश ज्यादा हाइजीनिक होता है, इसलिए चेहरा साफ करने के लिए फेसवॉश का इस्तेमाल साबुन से ज्यादा बेहतर है।



Click it and Unblock the Notifications
