Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
इन होममेड हेयर रिंस की मदद से पाएं चमकदार बाल
हेयर केयर करने का मतलब सिर्फ बालों को शैम्पू या कंडीशनर करना ही नहीं होता है। बल्कि बालों को रिंस करना भी उतना ही जरूरी होता है। बालों में डैंड्रफ से लेकर फ्रिज़ीनेस रूखापन और बालों का झड़ना जैसी समस्याएं बेहद आम है। इनसे निपटने के लिए हम अक्सर नए उपायों और समाधानों की तलाश में रहते हैं। ऐसे में अपने बालों की देखभाल करने के लिए हेयर रिंस का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है।

यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि हेयर रिंस वाटर वॉशिंग तरीके का रिप्लेसमेंट नहीं है। बल्कि यह हेयर वॉश के बाद का एक स्टेप है, जो आपके बालों को शाइनी व हेल्दी बनाने में मददगार साबित होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बालों के टॉनिक के रूप में काम करने वाले हेयर रिंस को घर पर ही बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
सेब के सिरके से बनाएं हेयर रिंस
सेब के सिरके की एंटी-माइक्रोबायल प्रॉपर्टीज बालों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इससे स्कैल्प की खुजली काफी कम होती है। साथ ही साथ, यह स्कैल्प की स्किन के नेचुरल पीएच को फिर से बैलेंस करने में मदद करता है।
• इसके लिए सबसे पहले 2 कप पानी में 4 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
• अब आप बालों को शैम्पू करने के बाद इस पानी से रिंस करें।
• आप चाहें तो इसमें अपनी पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदों को भी मिक्स कर सकते हैं।
रोज़मेरी इन्फ्यूज्ड हेयर रिंस
यह सुगंधित जड़ी बूटी न केवल आपके भोजन में स्वाद जोड़ सकती है बल्कि आपके बालों के लिए भी यह उतनी ही लाभदायक है। इसमें एंटी- इन्फ्लमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं।
• इसके लिए एक कांच के जार में रोज़मेरी की 6-8 टहनियां रखें।
• मेंहदी की टहनियों में उबलता पानी डालें और इसे एक चाय की तरह भीगने दें।
• ढक्कन बंद करें और इसे अपने किचन रैक पर स्टोर करें।
• इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए फ्रिज में रखें।
आंवला से बनाएं हेयर रिंस
आंवला में विटामिन सी और टैनिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसमें कई विटामिन, मिनरल्स, अमीनो एसिड और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। जो आपके बालों को लाभ पहुंचा सकते हैं।
• इसे बनाने के लिए सूखे आंवले के 6-8 टुकड़े कांच के जार में रख लें।
• जार में उबलता पानी डालें और इसे उबलने दें।
• ढक्कन बंद करें और मिश्रण को अपने किचन रैक पर स्टोर करें।
• इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए फ्रिज में रखें।
ग्रीन टी से बनाएं हेयर रिंस
ग्रीन टी में विटामिन ए, ई और सी से भरपूर होता है। इसके अलावा, इसमें जिंक, सेलेनियम, क्रोमियम और मैंगनीज जैसे खनिज भी होते हैं जो स्कैल्प और बालों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इस हेयर रिंस की मदद से हेयर ग्रोथ को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
• एक कांच के जार में 4 ग्रीन टी बैग्स रखें।
• टी बैग्स में उबलता पानी डालें और कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
• ढक्कन बंद करें और इसे फ्रिज में स्टोर करें।
• हर बार बालों को वॉश करने के बाद इस पानी से बालों को रिंस करें।



Click it and Unblock the Notifications
