Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
IBFW 2013: हुमा कुरैशी बनीं शो स्टापर
इंडिया ब्राइडल वीक के चौथे दिन डिजाइनर जोड़ी आशिमा-लीना ने अपना अलाप कलेक्शन रैंप पर पेश किया। इनका यह बेहतरीन कलेक्शन आंखों को लुभाने वाला कलेक्शन बोला जा सकता है। इस कलेक्शन में कई अलग अलग रंगों का बड़ी ही खूबसूरती के साथ प्रयोग किया गया था।
इंडिया ब्राइडल वीक के दौरान आशिमा-लीना का केवल ऐसा कलेक्शन था जो, असल में ऑडियंस की डिमांड थी। इन्होनें एसा कलेक्शन पेश किया जो पहनने योग्य हो। आप अपनी शादी में भी आशिमा-लीना के तैयार डिजाइंस पहन सकते हैं। लहंगों काफी तरह की वेराइटी देखी जा सकती थी। ग्लैमर के साथ साथ साउथ इंडियन टच के लहंगे काफी पसंद किये गए।
हर डिजाइनर के लिये बडे़ बडे़ सितारे रैंप पर शो स्टापर बनते हैं। ऐसे में आशिमा और लीना ने भी अपना शो स्टापर खूबसूरत अदाकारा हुमा कुरैशी को बनाया। रैंप पर हुमा कुरैशी जब उतरीं तो उन्होंने मल्टी कलर लहंगा पहन रखा था। आइये देखते हैं आशिमा और लीना के कलेक्शन के कुछ अंश-

शो स्टापर
हुमा कुरैशी इस मल्टी कलर लहंगे में बिल्कुल दुल्हन की तरह दिख रही हैं।

घेरदार लहंगा
हुमा ने बहुत ही घेरदार लहंगा पहना था जिसमें ढेर सारी प्लेट्स थीं।

ब्लाउज
हुमा ने गुलाबी रंग का ब्लाउज पहना, जिसमे गोल्डन और गुलाबी धागे का काम किया हुआ था। ब्लाउज के बार्डर पर काफी भारी कढाई की हुई थी।

गुलाबी दुपट्टा
लहंगे को पतले दुपट्टे के साथ पहना गया। दुपट्टे के बार्डर पर गोल्डन बीड्स लटकी हुईं थीं।

हुमा का मेकअप
हुमा का मेकअप बिल्कुल दुल्हन की तरह किया गया था।

ज्वैलरी
हुमा कुरैशी ने जड़ाऊ रानी हार पहना था जिसके साथ मैचिंग करती हुई इयररिंग, मांगटीका और गोल्डन ब्रेसलेट था।

डिजाइनर के साथ
रैंप पर दोनों डिजाइनरों का स्वागत करते हुए हुमा कुरैशी।



Click it and Unblock the Notifications