Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
इस बार गर्मियों में बदलेगा फैशन का ट्रेंड
(आईएएनएस)| गर्मी के मौसम को फैशन के लिहाज से बेहद अनुकूल माना जाता है। इसलिए डिजाइनर विशेष रूप से गर्मियों में अपने सर्वोत्तम परिधान संग्रह पेश करने के लिए सालभर कड़ी मेहनत करते हैं। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदलते फैशन ट्रेंड, रंगों के चयन व युवाओं की पसंद को ध्यान में रख सर्वोत्कृष्ट डिजाइन तैयार करते हैं।
एक समय था, जब फैशन का केंद्र महिलाएं हुआ करती थीं, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। पुरुष भी महिलाओं की भांति फैशन को लेकर सजग हो गए हैं। शायद इसीलिए पुरुषों के लिए भी विशेष संग्रह पेश किए जा रहे हैं। इसी का सशक्त प्रमाण है कि हाल ही में नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित फैशन डिजाइनर प्रदर्शनी में सिर्फ महिलाओं ने ही नहीं, बल्कि पुरुषों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रदर्शनी में मौजूद 25 वर्षीय विपिन अरोड़ा कहते हैं, "फैशन मेरे लिए सब कुछ है। आप यह नहीं कह सकते कि सिर्फ महिलाएं ही फैशन को लेकर सजग रहती हैं। मेरे जैसे कई युवा हैं जो पैंट, शर्ट या जींस तक ही खुद को सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि राल्फ लॉरेन पैंट और कोरोना ब्रोर्ड शॉर्ट्स के साथ खुद को ट्रेंडी दिखाना पसंद करते हैं।"
महिलाओं और पुरुषों में परिधानों के चुनाव का तरीका भी बदल रहा है। आजकल अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों के फैशन को अपनाने का भी चलन बढ़ गया है। युवा फैशन डिजाइनर ऋतु लांबा कहती हैं, "आजकल युवा महिलाएं रिहाना, केटी पेरी, जेनिफर लॉरेंस और क्रिस्टन स्टुअर्ट जैसा दिखना चाहती हैं। 2014 में पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड में जेनिफर लॉरेंस की पोशाक की बहुत मांग रही है। हमने ग्राहकों की मांग पर उससे प्रेरित कई पोशाकें तैयार की हैं।"

इस बार गर्मियों के लिए भारतीय-यूरोपीय शैली के परिधानों को तवज्जो दी जा रही है। परंपरागत पोशाकों में अनारकली सूट को पाश्चात्य शैली के साथ तैयार किया है। इस बार गर्मियों में क्रेज काफ्तान सूट की मांग अधिक रहने वाली है। वहीं, पुरुषों के लिए डिजाइनर चश्मों से लेकर बेल्ट और जूतों की श्रृंखला बाजार में उतारने की तैयारी है।

युवा फैशन डिजाइनर शुभानी तलवार का मानना है कि गर्मी के मौसम को फैशन के लिहाज से एकदम सटीक माना जाता है। शुभानी ने आईएएनएस को बताया, "गर्मी के मौसम में डिजाइनर अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से पेश कर सकता है। गर्मी में छोटे से लेकर लंबे सभी तरह से पोशाकों को तैयार किया जा सकता है। इस मौसम में लगभग सभी रंग या मिश्रित रंग आंखों को सुकून देते हैं।"

शुभानी डिजिटल छपाई वाले परिधानों में पारंगत हैं। वह सामान्य छपाई की तुलना में इसे बेहतर मानती हैं। उनके मुताबिक, डिजिटल छपाई में रंगों पर कोई बंदिश नहीं होती। सामान्य छपाई में आप एक पोशाक में सिर्फ नौ रंगों को शामिल कर सकते हैं, लेकिन डिजिटल छपाई में एक पोशाक में एक साथ 50 रंगों को समेटा जा सकता है।
इस तरह आज फैशन सिर्फ अच्छा दिखने तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह अपनी सामाजिक स्थिति को पेश करने का जरिया भी बन गया है।



Click it and Unblock the Notifications