Latest Updates
-
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल
इन टूल्स की मदद से घर पर ही ट्राई करें नेल आर्ट डॉटिंग
पिछले कुछ सालों में नेल आर्ट का फैशन कुछ ज़्यादा ही बढ़ गया है। इससे आपके पूरे लुक में ग्लैमर जुड़ जाता है। कुछ नई तकनीकों और डिज़ाइन से नेल आर्ट आजकल बहुत पॉपुलर हो रहा है।
आजकल महिलाओं के बीच नेल आर्ट का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है और अगर आपको भी नेल आर्ट पसंद है तो आप खुद ही घर पर इसे कर सकती हैं।

क्या है नेल आर्ट
नेल आर्ट एक ऐसा तरीका है जिसमें नाखूनों पर पेंट से डिज़ाइन बनाया जाता है। इससे नाखून बहुत ज़्यादा आकर्षक लगते हैं। नेल आर्ट में हाथ और पैर के नाखून कैनवस की तरह होते हैं। इसके ज़रिए आप अपने नाखूनों पर हर रोज़ नया स्टाइल बना सकते हैं।
आप चाहें तो सैलून या घर पर ही आसान टेक्निक और टूल्स की मदद से नेल आर्ट बना सकते हैं। पिछले कुछ सालों में नेल आर्ट में कई अलग-अलग डिज़ाइन आ चुके हैं। नेल आर्ट में डॉटिंग सबसे ज़्यादा पसंद की जाती है। ये सुंदर और क्लासी लगते हैं।
क्या है नेल आर्ट डॉटिंग
नेल डिज़ाइन में नेल आर्ट डॉटिंग सबसे ज़्यादा ट्रेंड में है और ये बहुत आकर्षक भी लगती है। इस फैंसी नेल डिज़ाइन को अब ज़्यादा से ज़्यादा लोग ट्राई करने लगे हैं।
आप इसमें बोल्ड और ब्राइट के अलग-अलग रंग ट्राई कर सकती हैं। नाखून पर डॉट्स बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है इसलिए अधिकतर महिलाएं बाहर सैलून में जाकर ही नेल आर्ट करवाना बेहतर समझती हैं।
हालांकि, कुछ आसान टूल्स की मदद से आप घर पर ही डॉटिंग नेल डिज़ाइन बना सकती हैं। आज हम आपको नेल आर्ट के कुछ ऐसे उपकरणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप परफेक्ट डॉट बना सकती हैं और इसे एक नए ही लेवल पर लेकर जा सकती हैं।
नेल आर्ट डॉटिंग के टूल्स
हेयर पिंस
हेयर पिंस आपको बहुत आसानी से मिल जाएंगे और इनकी मदद से आप कम समय में नेल आर्ट डॉटिंग में महारत हासिल कर सकती हैं। हेयर पिंस से नाखूनों पर डॉट्स बनाना आसान होता है। पेंट में हेयर पिन को डुबोएं और डॉट्स बनाएं।
पेंट ब्रश
इसका इस्तेमाल भी आप नेल आर्ट डॉटिंग डिज़ाइन में कर सकती हैं। पेंट ब्रश से आप बड़ी आसानी से छोटी और बड़ी डॉट्स बना सकती हैं। ब्रश को साफ करें और अलग-अलग पेंट का इस्तेमाल करें।
बॉल पैन
किसी महंगे टूल को खरीदने की बजाय आप बॉल पैन से भी नाखूनों पर डॉट्स बना सकते हैं। ये भी नेल आर्ट का बहुत आसान तरीका है।
माचिस की तिल्ली
माचिस की तिल्ली से भी आप नाखूनों पर अलग-अलग डॉट्स बना सकते हैा। माचिस की दोनों तरफ से अलग आकार की डॉट्स बन सकती हैं। इसमें आपकी नेल आर्ट भी उभरकर आएगी।
सेफ्टी पिन
हर घर में बड़े ही आराम से सेफ्टी पिन मिल जाएगी। नेल पेंट में पिन को डुबोएं और इससे नाखूनों पर साफ और शेप में डॉट बनाएं। ये काफी सस्ता और आसान तरीका है जिससे आप अपने नाखूनों को खूबसूरत बना सकती हैं।
टूथ पिक
फंकी और ट्रेंडी नेल आर्ट के लिए आप टूथ पिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कई तरह की डॉट्स बना सकते हैं। नेल आर्ट डॉटिंग में टूथ पिक कई तरह से काम आ सकती है।
सुई
आखिर में आती है सुई। जी हां, सुई से भी आप नाखूनों पर डिज़इन बना सकती हैं। शुरुआत में नेल आर्ट सीखने वाले लोगों के लिए ये बहुत काम की चीज़ है।
अब इन टूल्स से आप अपने नाखूनों को क्लासी लुक दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
