Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू
क्या आप न्यू हैंडबैग खरीदने का मन बना रही हैं, तो देखिएं ट्रेंडी बैग्स की लिस्ट
बढ़ते फैशन के दौर में आउटफिट्स, फुटवियर्स और ऐसेसरीज़ ही नहीं बल्कि बैग्स भी पर्सनेलिटी के पर्याय बन चुके हैं। अगर आप सिंपल लुक के साथ ट्रेंडी बैग कैरी करते हैं तो भी यह आपको स्टाइलिश लुक दे सकता है। मौसम, जरूरत और खास मौकों के लिए मार्केट में बैग्स की काफ़ी सारी रेंज अवेलेबल है, जिसके चलते बैग्स का चुनाव काफी कन्फ्यूजिंग हो जाता है। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपको बताएंगे की इस हॉट समर में कौनसे बैग्स है ट्रेंड में, जो आपकी पर्सनालिटी को देंगे स्टाइलिश लुक।

1. कोइन पर्स-
आजकल कोइन पर्स कैरी करना खूब चलन में है खासकर सेलिब्रिटीज के बीच। जैसा की इसके नाम से ही जाहिर है कि इसमें ज्यादा सामान कैरी नहीं किया जा सकता। यह पर्स कैजुअल लुक को काफी कॉन्प्लीमेंट करता है।

2. बकेट बैग-
इस समर अगर आप ट्रैवल या पिकनिक प्लान कर रहे हैं तो बकेट बैग है आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन। इसमें आप जरूरत के सभी लाइट वेट आइटम्स कैरी कर सकती हैं। अगर आप वर्किंग वुमन, प्रोफेशनल फोटोग्राफर और ट्रैवलर है तो ऐसे में अपने जरूरत के सभी आइटम्स आसानी से ले कैरी कर सकती है। डिफरेंट स्टाइल और साइज के बकेट बैग आपको देंगे टोटली मॉर्डन एंड फैशनेबल लुक।

3. क्लासिक क्रॉस बॉडी-
इन गर्मियों में क्रॉस बॉडी बैग के बिना आपका वार्डरोब अधूरा है। क्रॉसबॉडी बैग कैरी करने में इजी होने के साथ ही आपके हर आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। अगर आप एडवेंचर्स पर्सन है तो इससे अच्छा हैंड-फ्री विकल्प दूसरा नहीं हो सकता

4. चैन बैग-
अगर आप जानना चाहते हैं कि सबसे वर्सेटाइल बैग कौन सा है तो इसका जवाब है चैन बैग। फिर चाहे यह स्मॉल साइज में हो या लार्ज हर आउटफिट के साथ फैशनेबल लगता है। स्ट्रीट स्टाइल आउटफिट के साथ आप वॉलेट साइज बैग कैरी कर सकती है वही पार्टी लुक के लिए ब्रॉड चैन आपको देगा बोल्ड लुक।

5. हाफ़ मून बैग-
जब आपको कुछ समझ ना आए - देन पिक अ हाफ़ मून बैग। यह 90' के दशक से एंपायर्ड पेटर्न है जो अपने कैजुअल लुक की वजह से एवरी डे यूज बैग है। बाहर से छोटा सा दिखने वाला यह बैग खोलने के बाद काफी स्पेशियस होता है जिसमें काफी सामान आसानी से फिट हो जाता है। अगर आप इसे शर्ट- पेंट और ब्लेजर के साथ कैरी करती हैं तो यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

6. टोट बैग-
यह ओवरसाइज्ड बैग बहुत स्पेशियस होता है जिसमें आसानी से जरूरत की सारी चीजें रखी जा सकती है। चाहे कॉलेज हो या ऑफिस, जिम या बीच ट्रिप टोट बैग आपके लिए परफेक्ट है। यह बैग जूट से लेकर लेदर तक हर मटेरियल के साथ ही डिफरेंस प्रिंट में भी अवेलेबल है। बस आपको अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से इसे चुनना है।

7. शोल्डर बैग-
कुछ चीजों का जमाना कभी नहीं जाता जैसे कि शोल्डर बैग्स। दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग के लिए जा रही है या फिर ऑफिस मीटिंग के लिए शोल्डर बैग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसमें आप लैपटॉप से लेकर दूसरे गैजेट भी कैरी कर सकते हैं ,और अगर फैशन की बात करें तो मिनी शोल्डर बैग आपको देगा रेट्रो लुक।



Click it and Unblock the Notifications
