Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
शादी के बाद पहला करवा चौथ पर अनन्या पांडे के साड़ी लुक से लें इंस्पिरेशन
अनन्या पांडे बॉलीवुड की यंग और फैशनेबल एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। अनन्या के ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। अनन्या पांडे वेस्टर्न आउटफिट से लेकर इंडियन आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। अनन्या पांडे सिंपल आउटफिट को क्लासी अंदाज में कैरी करती है। अनन्या पांडे के इस लुक की बात करें तो अनन्या पांडे प्लेन पिंक फुशिया कलर की साड़ी पहने नजर आ रही है। उनका ये खूबसूरत साड़ी लुक करवा चौथ के लिए एकदम परफेक्ट है। शादी के बाद पहले करवा चौथ के लिए अनन्या पांडे का ये साड़ी लुक एकदम परफेक्ट है। अनन्या पांडे का ये साड़ी लुक करवा चौथ पर आपके ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक देगा। चलिए देखते हैं अनन्या पांडे का खूबसूरत साड़ी लुक।

अनन्या पांडे की प्लेन साड़ी डिजाइनर रिद्धि मेहरा ने डिजाइन की है। अनन्या की ये साड़ी शिफॉन और ऑर्गेंजा सिल्क को मिला कर बनाया गया है। पिंक साड़ी के बॉर्डर पर रफल्स डिजाइन है। अनन्या पांडे ने प्लेन साड़ी के साथ एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है। अनन्या पांडे के ब्लाउज पर सीक्विंस वर्क,गोटा पट्टी और बीड्स वर्क किया गया है। करवा चौथ के लिए आप इस ब्राइट कलर की साड़ी को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकते हैं।

अनन्या पांडे के मेकअप की बात करें तो अनन्या पांडे ने ब्राइट कलर की साड़ी के साथ शानदार मेकअप कैरी किया हुआ है। अनन्या पांडे ने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस बनाया हुआ है। प्लेन साड़ी के साथ अनन्या पांडे ने शिमरी आई मेकअप कैरी किया हुआ है। आई मेकअप कंप्लीट करने के बाद एक्ट्रेस ने ब्लशर लगाया हुआ है। अनन्या पांडे ने पिंक साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक और रेड बिंदी लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मेसी पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाया हुआ है। अनन्या ने साड़ी के साथ चोकर कैरी नहीं किया है लेकिन आप चोकर नेकलेस कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं।




Click it and Unblock the Notifications
