Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hania Aamir : हानिया आमिर के एथनिक लुक को करें कॉपी, आप भी लगेंगी जन्नत की हूर

फेमस पाकिस्तानी ड्रामा मेरे हमसफर की हाला यानि की हानिया आमिर भारत में भी हर घर में पहचाने जानें लगी हैं। उनकी खूबसूरती तो बेमिसाल है। जो भी उनको देखता है देखता रह जाता है। हानिया आमिर पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रैस में से एक हैं और उनकी बेइंतिहा खूबसूरती की तो दुनिया दिवानी है। हानिया अपने फैशन स्टाइल के मामले में कई बॉलीवुड दीवाज को भी पीछे छोड़ देती है। हानिया आमिर जिस तरह से वेस्टर्न लुक में कहर ढाती हैं उतनी ही शानदार वो एथनिक लुक में भी लगती है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट इसकी पूरी गवाही देता है, जिसमें हानिया अपने एथनिक लुक के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हानिया अपने एथनिक लुक चाहे वो सूट पहने या साड़ी या फिर लहंगा पहने, स्टनिंग लगती हैं। यहां पर हम पाकिस्तान की हूर यानि की हानिया आमिर के एथनिक फैशन के बारें में आपसे स्टाइल शेयर करने जा रहे हैं, जिनको आप आने वाले फेस्टिवल में कैरी कर सकती हैं। आप हानिया के एथनिक लुक को होली के त्यौहार पर आराम से वियर कर सकती हैं और बला की खूबसूरत लग सकती हैं-

हानिया इस एथनिक आउटफिट में सुंदरता की रानी लग रही हैं। आप भी इस आउटफिट, जो सेमी मॉडल गोटा पट्टी वर्क के साथ है, जिसमें दुपट्टे के साथ गोटा पट्टी वर्क खूबसूरती के साथ उकेरा गया है।
हानिया के इस लुक की जितनी तारीफ की जाए कम है। सेरेन और लिलैक शेड के इस लॉन सूट के साथ आप भी अपने फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देगीं। इस शानदार लॉन फैब्रिक पर चिकनकारी शीशा कढ़ाई वाली डिजाइन शामिल है। आस्तीन और बॉर्डर पर लेस और पैच किया गया है। इसके साथ ही दुपट्टा कशीदाकारी से सजा हुआ है। मिनिमल मेकअप और लाइट जूलरी के साथ आप त्योहार के लिए इस आउटफिट के साथ तैयार है।
लाल गुलाब के रंग में चिकनकारी कढ़ाई वाला ये आउटफिट हानिया को किसी देश की राजकुमारी की तरह संवार रहा है। लेजर कट कशीदाकारी वाला ये आउटफिट आप पर भी बेहद सजेगा। आप इस एथनिक ड्रेस में होली के इवरिंग फंग्शन में सबसे अलग और खास नजर आएंगी।
हानिया के इस पिंक लॉन सूट में आप भी एक्ट्रैस की तरह कहर ढा सकती है। इस सूट को आप फेस्टिवल के साथ ही किसी शादी के फंग्शन या किसी इंवेट में भी पहन सकती हैं। आप इस आउटफिट के साथ गॉर्जियस लगेंगी। आप अपना लुक पूरा करने के लिए बालों को हानिया की तरह खुला रखें। साथ ही लाइट मेकअप के साथ पिंक ब्लश अपने गालों पर लगाना ना भूलें।

image credit- https://www.instagram.com/haniaheheofficial/
https://www.instagram.com/qalamkar_/



Click it and Unblock the Notifications
