Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर
बैली फैट से ना हों परेशान, इन ट्रिक्स की मदद से एथनिक वियर में खुद को करें स्टाइल
जब भी महिलाएं किसी खास अवसर के लिए खुद को स्टाइल करती हैं तो उनकी यही इच्छा होती है कि वह एकदम परफेक्ट नजर आएं। कई बार वह किसी खास अवसर से पहले वजन कम करने की जद्दोजहद में भी जुटी रहती हैं। लेकिन अगर उनका बैली फैट कम नहीं होता है, तो उन्हें निराशा होती है। दरअसल, उनके मन में यही रहता है कि आउटफिट में उनका बैली फैट नजर आएगा, तो उनका लुक गड़बड़ हो जाएगा। हालांकि, आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, ऐसी कई ट्रिक्स हैं, जिन्हें अपनाकर बैली फैट को आसानी से हाइड किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से एथनिक वियर में आप एक स्लिम लुक इफेक्ट क्रिएट कर सकती हैं-

पहनें शेपवियर
यह एक आसान तरीका है बैली फैट को हाइड करने का। अगर आप एथनिक वियर में फिटेड सूट आदि पहन रही हैं, तो ऐसे में उसके साथ शेपवियर स्टाइल करना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। शेपवियर की खासियत यह होती है कि इसे पहनने के बाद आप इंस्टेंट दो-तीन इंच कम दिखा सकती हैं। साथ ही, शेप वियर आपकी बॉडी को एक परफेक्ट शेप देते हैं, जिससे बॉडी बल्जेस नजर नहीं आते हैं।

कलर को चुनें स्मार्टली
यह भी एक ट्रिक है, जो आपकी मदद कर सकता है। अगर आपका बैली फैट अधिक है, लेकिन फिर भी आप खुद को स्लिम इफेक्ट देना चाहती हैं तो ऐसे में आप थोड़ा डार्क कलर विशेष रूप से ब्लैक एथनिक वियर में खुद को स्टाइल करें। ब्लैक कलर की खासियत यह होती है कि यह आपको स्लिमिंग इफेक्ट देते हैं, जिससे आपका बॉडी फैट बहुत अधिक विजिबल नहीं होता है।

सूट का स्टाइल
एथनिक वियर में अधिकतर महिलाएं सूट पहनना काफी पसंद करती हैं। हालांकि, अगर आप बैली फैट की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सूट के स्टाइल के चयन को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। आप शॉर्ट कुर्ती के स्थान पर अनारकली सूट पहन सकती हैं। यह आपके अधिकतर प्रॉब्लम एरिया को कवर करते हैं, जिससे आपका बॉडी फैट विजिबल नहीं होता है। वहीं, अगर आप केजुअल्स में सूट पहन रही हैं, तो ऐसे में ए-लाइन सूट का चयन करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

साड़ी में यूं छिपाएं बैली फैट
वहीं, अगर आप साड़ी में बैली फैट को छिपाना चाहती हैं तो इसके कई तरीके हो सकते हैं। मसलन, आप साड़ी के साथ लॉन्ग जैकेट पेयर करें। इससे आपकी कमर का घेरा आसानी से नोटिस नहीं होगा। इसके अलावा, आप ब्लाउज के स्टाइल को लेकर एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। फुल स्लीव्स से लेकर लॉन्ग ब्लाउज आपके प्रॉब्लम एरिया को कवर करने में आपकी मदद करेगा। वैसे कोरसेट ब्लाउज भी एक स्लिमिंग इफेक्ट देता है।
यह भी हैं तरीके
एथनिक वियर में बैली फैट छिपाने के लिए आप अन्य भी कुछ तरीके अपना सकती हैं। जैसे-
• आप खुद को इस तरह स्टाइल करें कि आपके प्रॉब्लम एरिया पर किसी का ध्यान ही ना जाए। मसलन, आप स्टेटमेंट नेकपीस या इयररिंग्स आदि पहनकर अपनी एक्सेसरीज को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना सकती हैं।
• इसके अलावा, आप साड़ी से लेकर सूट तक के साथ बेल्ट को स्टाइल कर सकती हैं।
Image Credit- Instagram, pexels



Click it and Unblock the Notifications
