Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
नारियल दूध के साथ मसूर दाल का सूप
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Neha Mathur
मसूर की दाल का सूप शायद आपने कभी नहीं खाया होगा। सर्दियों के समय सूप का आनंद लेने से शरीर में गर्मी पैदा होती है और आपको अच्छा महसूस होता है। मसूर की दाल में बहुत सारा प्रोटीन होता है। आपके घर में तरह तरह की दालें बनाई जाती होंगी इसलिये हो सकता है कि किचन में मसूर की भी दाल रखी हो। तो दोस्तों देर किस बात की आइये जानते हैं कोकोनट मिल्क केसाथ मसूर दाल का सूप कैसे बनाया जाता है।

सामग्री-
- धुली मसूर की दाल- 1 कप
- ऑलिव ऑइल- 3 चम्मच
- लहसुन- 3
- प्याज- 1
- गाजर- 1/2 कप
- मटर- 1/2 कप
- टमैटो प्यूरी- 1/2 कप
- नमक
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नींबू रस- 2 चम्मच
- नारियल दूध- 1 कप
विधि-
- ऑलिव आइल को पैन में गरम करें।
- फिर उसमें कटे हुए लहसुन डाल कर भूनें।
- फिर प्याज डाल कर गुलाबी भूनें। इसके बाद इसमें कटी गाजर, मटर, दाल, टमैटो प्यूरी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें।
- अब इसमें 6 कप पानी डाल कर पैन में ढक्कन लगा दें और आंच को धीमा कर के दाल को गाढा होने दें।
- इसके बाद गरी का दूध और नींबू का रस डाल कर गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Red Lentil Soup With Coconut Milk
Story first published: Monday, January 6, 2014, 12:02 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2014



Click it and Unblock the Notifications
