Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ब्राउन बटर शुगर कुकीज़
आज हम आपको ब्राउन बटर शुगर कुकीज़ बनाना सिखाएंगे, जिसे आपके परिवार वाले खासकर के बच्चे काफी पसंद करने वाले हैं। तो इंतजार किस बात का , आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अगर आप भी क्रिसमस की तैयारियों में बिजी हैं और इंटरनेट पर खाने पीने की चीजों की रेसिपीज़ ढूंढ रही हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आई हैं। जी हां, क्रिसमस पर कुकीज़ एक ऐसा आइटम है, जो काफी लोकप्रिय है।
Order Food from Faasos! Get 50% Off on Order*
आज हम आपको ब्राउन बटर शुगर कुकीज़ बनाना सिखाएंगे, जिसे आपके परिवार वाले खासकर के बच्चे काफी पसंद करने वाले हैं। तो इंतजार किस बात का , आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि।

तैयारी में समय: 60 मिनट
पकाने में समय: 41-50 मिनट
सर्विंग्स: 4
सामग्री :
- मक्खन - 1 कप
- ब्राउन शुगर - 1 कप, छिड़कने के लिये
- मैदा - 2 1/2 कप
- अंडा - 1
- बेकिंग पावडर - 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी पावडर - 2 छोटे चम्मच
- दूध - 2 बड़े चम्मच
कुकीज़ बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में मक्खन को गरम करें और फिर उसे एक बडे़ से कटोरे में डालें। उसके साथ ब्राउन शुगर डाल कर अच्छी तरह से फेंटें।
- अब इस कटोरे में मैदा, बेकिंग पावडर और दालचीनी पावडर मिलाएं। ऊपर से दूध डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इसको ढंक कर फ्रिज में आधे घंटे के लिये रख दें।
- ओवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। अब फ्रिज से कुकीज़ वाला कटोरा निकाल कर उसकी लोइयां बनाएं।
- एक एक लाइयों को लेकर हाथों के बीच में रख कर दबा दीजिये।
- इसी तरह से ढेर सारी कुकीज़ बना लीजिये और फिर बेकिंग ट्रे पर कुकीज को बटर पेपर बिछा कर 2 इंच के गैप पर रख दीजिये।
- कुकीज पर थोडा ब्राउन शुगर छिडकें।
- 10-15 मिनट के लिये कुकीज को बेक कर लीजिये। इसे बीच बीच में देखते रहिये क्योंकि अगर यह ज्यादा कुक हो गई तो यह कठोर हो जाएगी।
- ट्रे को ऑवन से बाहर निकालें और सामान तापमान तक ठंडा होने दें।
- अब आप इसे आराम से सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Brown Sugar Cookies For christmas
Story first published: Wednesday, December 14, 2016, 11:18 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2016



Click it and Unblock the Notifications
