Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या कभी खाया ऐसा टेस्टी पनीर कटलेट? अगर नहीं तो सींखे रेसिपी
आज हम आपको पनीर की एक ऐसी डिश बनाना सिखाएंगे जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। जी हां, आज हम आपको टेस्टी पनीर कटलेट बनाना सिखाएंगे।
पनीर हर किसी को खानी पसंद होती है इसलिये आज हम आपको पनीर की एक ऐसी डिश बनाना सिखाएंगे जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। जी हां, आज हम आपको टेस्टी पनीर कटलेट बनाना सिखाएंगे।
Rs.500 & Rs1000 Gone! But Shop On with Our Latest Bank Offers on Fashion Apparels
इस पनीर कटलेट में थोड़ा सा मैदा और पके हुए चावल मिलाएं जाते हैं, जिससे यह काफी क्रिस्पी बनती है। इस रेसिपी को आप स्नैक के तौर पर बना सकती हैं।
हमारा यकीन मानिये कि इस पनीर कटलेट को आपके बच्चे जरुर पसंद करेंगे। तो देर मत कीजिये और सीखिये इसको बनाने की विधि-
कितने- 8
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- पनीर- 2 कप
- चावल- ½ कप
- नमक- स्वादअनुसार
- हरी मिर्च- 1½ चम्मच
- मैदा- ¼ कप
- धनिया- ¼ चम्मच
- शिमला मिर्च- ½ कप
- ब्रेड क्रंब- कोटिंग करने के लिये
- तेल- 2 चम्मच
बनाने की विधि-
1. पनीर को घिस लें और उसमें पका हुआ ठंडा चावल मिक्स करें। फिर उसमें मैदा, नमक और कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं।

2. अब इसमें कटी हरी धनिया और कटी शिमला मिर्च डालें। आप इसमें रंग बिरंगी शिमला मिर्च मिलाएं, जिससे यह देखने में थोड़ी कलर फुल दिखे।

3. इन सभी सामग्रियों को मिक्स करें और उसके छोटे छोटे कटलेट बनाएं। उसके बाद इन तैयार कटलेट्स को ब्रेड क्रंब में लपेटें और फिर तवा गरम करें और उस पर ब्रश से तेल लगाएं।

4. फिर गरम तवे पर कटलेट रखें और उन्हें दोंनो ओर सेंक कर गोल्डन ब्राउन करें।

5. जब टिक्कियां दोंनो ओर सिंक जाए तब इन्हें गरमा गरमा टमैटो कैचप के साथ या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
