Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
सेहत से भरा कैरेट एंड कोरिएंडर सूप
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
मानसून के सीज़न में अगर आपको गरमा गरम सूप पीने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। रेस्ट्रॉन्ट्स में मिलने वाले सूप में काफी सारा ऑइल होता है और वह पौष्टिक्ता के मामले में भी काफी पीछे होता है। एक अच्छे सूप में ढेर सारा पोषण पाया जाता है।
आज हम आपको कैरेट एंड कोरिएंडर सूप बनाना सिखाएंगे जिसे आप डिनर से पहले या कभी भी बना कर पी सकते हैं। गाजर में अल्फा और बीटा कैरोटीन्स पाए जाते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और त्वचा में ग्लो भरते हैं।
साथ ही धनिया कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है। यह सूप की रेसिपी बच्चों को तो जरुर पसंद आएगी। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

सामग्री-
- 4 गाजर, छोटे पीस में कटे हुए
- 1 स्लाइस प्याज
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 गुच्छा कटी धनिया की ठंडल (ठंडल और पत्तियों को अलग अलग काट कर रखें)
- 1 चम्मच ओरीगेनो
- ½ उबला आलू
- 3 कप सब्जी का शोरबा
- 1 चम्मच ऑलिव ऑइल
- नमक- स्वादअनुसार
- काली मिर्च- टेस्ट के अनुसार
- 1 गुच्छा कटी हरी धनिया
विधि-
- एक ब्लेंडर में, गाजर और 1 कप सब्जी का शोरबा डाल कर महीन पेस्ट तैयार करें।
- एक गहरे पैन में तेल गरम करें। फिर उसमें कटी प्याज, अदरक डाल कर सौटे करें।
- फिर इसमें ओरीगेनो, गाजर वाली प्यूरी और धनिया का ठंडल, नमक और काली मिर्च डाल कर पकाएं।
- फिर इसमें बाकी का बचा हुआ शोरबा डाल कर 8-10 मिनट तक पकाएं।
- फिर इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा कर के इसे ब्लेंडर में डालें। साथ ही इसमें उबला आलू डाल कर बारीक पेस्ट तैयार करें।
- इसे पैन में पलटें और फिर इसमें कटी धनिया डाल कर गरम गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Healthy monsoon recipe – Carrot and coriander soup
Story first published: Wednesday, July 13, 2016, 12:00 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2016



Click it and Unblock the Notifications