Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
मसालेदार झाल मूरी बनाने की विधि
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
झाल मूरी कोलकाता का एक बहुत ही पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। इसे बनाने के लिये मुरमुरे में काफी सारे चटपटे मसाले मिलाए जाते हैं इसलिये इसे खाते ही मुंह का स्वाद एकदम से बदल जाता है। इसके अंदर आप उबली आलू, खीरा, टमाटर, प्याज और ढेर सारे मसाले मिला सकती हैं।
READ: शाम की चाय के साथ खाएं वेज पकौड़ा
मुंबई में इसे भेल कह कर बुलाते हैं। यह एक सिंपल और टेस्टी स्नैक है जिसे आपको एक बार जरुर ट्राई करना चाहिये। तो इस शाम जब आप चाय बनाएं तब उसके साथ झाल मूरी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।

तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
कितने- 4 सदस्यों के लिये
सामग्री-
- मुरमुरा- 2 कप
- प्याज- 1 मध्यम
- भिगोया काला चना- 1/4 कप उबला
- खीरा- 1 छोटा पीस
- टमाटर- 1
- हरी मिर्च- 2
- भुनी मूंगफली के दाने- 2 चम्मच
- ताजी हरी धनिया- 2 चम्मच
- सरसों का तेल (किसी भी अंचार से लिया हुआ)- 2 चम्मच
मसाले की सामग्री-
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- काला नमक- 1 चम्मच
- भुना जीरा पावडर- 1 चम्मच
- चाट मसाला - 1 चम्मच
विधि -
- एक बडे़ कटोरे में मुरमुरा, बारीक कटी प्याज, काले चने, बारीक कटे खीरे, टमाटर, हरी मिर्च, मूंगफली और धनिया मिक्स करें।
- ऊपर से अंचार से निकाला गया सरसों का तेल और झाल मूरी मसाला मिलाएं।
- इसे तुरंत ही सर्व करें।
Comments
English summary
मसालेदार झाल मूरी बनाने की विधि
Story first published: Thursday, February 4, 2016, 10:25 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2016



Click it and Unblock the Notifications
