Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
ऐसे बनाएं बाजरे- मैथी के करारे खाखरे
करारे खाखरे बनाने के लिए आज हम आपको बाजरा और मैथी के खाखरे की रेसिपी बता रहे हैं।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
खाखरा को अकसर केवल गेहूं के आटे से या इसके साथ अन्य आटे को मिलाकर बनाया जाता है। मेथी के स्वाद से भरपुर, यह बाजरे के आटे से बने खाखरे एक मज़ेदार ग्लूटेन मुक्त विकल्प है। करारे खाखरे बनाने के लिए आज हम आपको बाजरा और मैथी के खाखरे की रेसिपी बता रहे हैं।

सामग्री
- एक कप बाजरे का आटा
- एक चौथाई कप चावल का आटा
- एक टी-स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- एक कप बारीक कटी हुई मेथी
- एक चौथाई टी-स्पून हल्दी पाउडर
- 2 टी-स्पून तेल
- नमक स्वादअनुसार
- आधा टी-स्पून तेल , गूंथने के लिए
- बाजारा का आटा , बेलने के लिए
विधि
- बाजरे का आटा, चावल का आटा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, मेथी। हल्दी पाउडर, तेल और नमक को एक गहरे बाउल में मिला लें और ज़रुरत मात्रा में गुनगुने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लें। 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
- तेल का प्रयोग कर दुबारा आटे के नरम होने तक गूंथ लें।
- आटे को 6 भागों में बाँटकर, प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे बाजरे का आटा का प्रयोग कर, 125 मिमी। (5 ") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
- एक तवा गरम करें और उसे धिमी आँच पर, दोनो तरफ गुलाबी दाग पड़ने तक पका लें।
- प्रत्येक खाखरे को धिमी आँच पर, सूती कपड़े से दबाते हुए, उनके दोनो तरफ से सुनहरा और करारे होने तक सेक लें।
- तुरंत परोसें या ठंडा कर हवा बन्द डब्बे मे रखें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
