Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
होली पर बनाओं कूल कूल ठंडाई
होली की शुरुआत अगर ठंडाई से न हो तो कहीं कुछ फीका-फीका सा लगता है।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
होली का त्योहार हो, रंग, गुंझिए और ठंडाई के बिना होली का त्योहार अधूरा ही रह जाता है। ठंडाई तो होली के रौनक को और दुगुना कर देती है। होली के दिन ही सुबह ठंडाई बनाने की याद आए, तो घबराएं नही, झटपट ठंडाई पाउडर की रेसिपी से ठंडाई तैयार कीजिए और उत्सव का आनंद लीजिए।

आवश्यक सामग्री -
- चीनी- 350 ग्राम (1.5 कप)
- बादाम- 60 ग्राम (1/3 कप)
- दूध- 1/2 लीटर
- पिस्ते- 30 ग्राम (1/4 कप)
- खरबूजे के बीज- 30 ग्राम (1/4 कप)
- सौंफ- 30 ग्राम (1/4 कप)
- इलायची पाउडर- 10 ग्राम (3 छोटी चम्मच)
- काली मिर्च- 5 ग्राम (1.5 छोटी चम्मच)
विधि -
- मिक्सर जार में सौंफ, काली मिर्च और 100 ग्राम चीनी डालकर बारीक पीस लीजिए। पिसे हुए मिश्रण को छलनी में डालकर छान लीजिए। छलनी में बचे हुए मोटे मिश्रण को एक बार फिर से मिक्सर में डालकर चीनी के साथ पीस लीजिए। फिर से इसे छान कर प्याले में निकाल लीजिए।
- इसके बाद, मिक्सर जार में बादाम, पिस्ते, खरबूजे के बीज, इलाइची पाउडर और बची हुई चीनी भी साथ डालकर बारीक पीस लीजिए। इस मिश्रण को सौंफ और काली मिर्च के मिश्रण में ही डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इस सारे मिश्रण को एकबार फिर से छान कर ले लीजिए ताकि मिश्रण एकसार हो जाए। ठंडाई पाउडर बनकर तैयार है।
पाउडर से ठंडाई बनाने के लिए
- एक गिलास में थोड़ा सा दूध डाल लीजिए और इसमें 9 चम्मच ठंडाई पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए रख दीजिए।
- आधे घंटे बाद ठंडाई वाला दूध, बाकी दूध और बर्फ के टुकड़े मिक्सर जार में डाल दीजिए और बर्फ के टुकड़े घुलने तक मिक्स कर लीजिए। ठंडाई बनकर के तैयार है, इसे गिलास में निकाल लीजिए।
- ठंडाई को गार्निश करने के लिए थोड़े से पिस्ते ठंडाई के ऊपर डाल दीजिए. ठंडी-ठंडी ठंडाई को ऎसे ही सर्व कीजिए। ठंडाई पाउडर को किसी भी एअर-टाइट कंटेनर में भरकर रख दीजिए और 2 मास तक इसका उपयोग कीजिए।
Comments
English summary
Holi Special Thandai Powder Recipe
Story first published: Friday, March 10, 2017, 15:25 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2017



Click it and Unblock the Notifications
